राष्ट्रीयदेश में 85 लाख के करीब पहुंचे कोरोना से ठीक हुए मरीज,...

देश में 85 लाख के करीब पहुंचे कोरोना से ठीक हुए मरीज, कई राज्यों में बढ़े मामले

[object Promise]

नई दिल्ली, एएनआइ। Coronavirus India Updates, देश में कोरोना वायरस से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। देश में कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की संख्या 85 लाख के पास पहुंच गई है। इसके साथ ही सक्रिय मामलों में भी लगातार कमी आ रही है। हालांकि, देश के कुछ राज्य ऐसे भी हैं, जहां कोरोना के मामलों में उछाल आया है। इन राज्यों में दिल्ली, महाराष्ट्र, केरल, राजस्थान जैसे राज्य शामिल हैं।

[object Promise]
Coronavirus India Updates देश में कोरोना का आंकड़ा 90 लाख के पार जा चुका है। हालांकि इसमें से करीब 85 लाख लोग ठीक हो चुके हैं। देश में सक्रिय मामले कम हो रहे हैं। मृत्यु दर में भी गिरावट आ रही है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना के 46,232 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान कोरोना से 564 लोगों की मौत हुई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में कोरोना का आंकड़ा 90 लाख के पार चला गया है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक, भारत में अब तक कोरोना के 90 लाख 50 हजार 598 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से 84 लाख 78 हजार 24 लोग ठीक हो चुके हैं। सक्रिय मामलों की बात करें तो देश में फिलहाल 4 लाख 39 हजार 747 मामले सामने हैं। भारत में कोरोना से होने वाली मौतों की संख्या 1 लाख 32 हजार 726 है।

सक्रिय मामले कम हुए

देश में कोरोना के एक्टिव केस कम हो रहे हैं। पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना के 4047 सक्रिय मामले कम हुए हैं। फिलहाल एक्टिव केस की दर 4.86% है। इसके साथ ही रिकवरी दर में भी तेजी आ रही है। बीते 24 घंटों में 49,715 लोग ठीक हुए हैं। इससे रिकवरी दर 93.67% हो गई है। देश की कोरोना मृत्यु दर 1.47% है।

कई राज्यों में बढ़े मामले

दिल्ली, महाराष्ट्र, केरल, राजस्थान समेत देश के कई राज्यों में कोरोना के मामलों में उछाल आया है। दिल्ली में हर रोज करीब 7 हजार मामले सामने आ रहे हैं। इसके अलावा महाराष्ट्र में प्रतिदिन 5 हजार नए मामले सामने आ रहे हैं। केरल और राजस्थान में भी नए मामलों में उछाल आया है।

देश में 13 करोड़ से ज्यादा टेस्ट

देश में 13 करोड़ से ज्यादा सैंपलों की कोरोना जांच की जा चुकी है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (Indian Council of Medical Research, ICMR) की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में शुक्रवार तक 13,06,57,808 सैंपलों की जांच हो चुकी है, जिनमें से 10,66,022 टेस्ट कल किए गए हैं।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories