राष्ट्रीयसर्दी में शरीर पर खुजली से है परेशान तो बचाव के उपाय...

सर्दी में शरीर पर खुजली से है परेशान तो बचाव के उपाय जाने

[object Promise]

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। सर्द मौसम जितना खुशगवार और गुड फिलिंग कराता है उतनी ही परेशानियां भी साथ लाता है। इस मौसम में सर्दी, जुकाम, खांसी के अलावा सबसे ज्यादा जो परेशानी होती है वो है स्किन की परेशानी। इस मौसम में स्किन पर सबसे ज्यादा खुजली की समस्या रहती हैं जिसकी वजह से स्किन पर खुजा-खुजा कर रैशेज बन जाते हैं। सर्द मौसम में स्किन पर रैशेज होना का सबसे बड़ा कारण हमारा खान-पान है।

[object Promise]
Diagnosing of Winter Rashes कम तापमान भी स्किन को ड्राई करता है जिसकी वजह से स्किन पर खुजली होने लगती है। सर्द मौसम में खुजली से बचने के लिए सबसे पहले आप ज्यादा से ज्यादा पानी का सेवन करें।

इस मौसम में हम पानी कम पीते है, नमकीन चीजों का अधिक सेवन करते है और पसीना कम निकलने के कारण  स्किन रूखी हो जाती हैं। कम तापमान भी स्किन को ड्राई करता है जिसकी वजह से स्किन पर खुजली होने लगती है। सर्द मौसम में खुजली से बचने के लिए सबसे पहले आप ज्यादा से ज्यादा पानी का सेवन करें और इन चीजों को अपनी डाइट में शामिल करें।

गन्ने का जूस करेगा खुजली कम:

सर्द मौसम में एक्जिमा और स्किन की सारी समस्याएं दूर करेगा गन्ने का रस। इस मौसम में हफ्ते में 3-4 गिलास जूस का सेवन करें।

सर्द मौसम में मूली मीठी और ताजी आने लगती है। इस मौसम में आप खाने में मूली को जरूर शरीर शामिल करें। मूली में भरपूर मात्रा में फॉलिक एसिड, विटामिन C और एंथोकाइनिन पाए जाते हैं। इस मौसम में मूली का सेवन करने से स्किन की सारी परेशानियां दूर होती है।

 

सेब करेगा स्किन का भी इलाज:

स्किन की ड्राइनेस दूर करके खुजली कम करता है सेब। सेब में फ्लेवोनोइड्स होते हैं, जो फ्री रेडिकल्स को नष्ट करते हैं और त्वचा की उम्र बढ़ने से रोकते हैं। सेब में मॉइस्चराइजिंग गुण होते हैं, जो शुष्क त्वचा का इलाज करते हैं। स्किन संबंधी समस्याओं के साथ अन्य बीमारियों से निजात पाने के लिए रोजाना खाली पेट सेब का सेवन जरूर करें।

व्हीट ग्रास का जूस:

व्हीटग्रास जूस एक ऐसा पदार्थ है, जो त्वचा से संबंधित समस्याओं को जड़ से खत्म करता है। यदि आप रोज़ाना इसका सेवन करते हैं, तो यह त्वचा से संबंधी बीमारियों से आपको मुक्ति दिला सकता है। सर्दियों के मौसम में खुजली के साथ अन्य स्किन संबंधी समस्याओं से निजात पाने के लिए सुबह थोड़ा व्हीट ग्रास  जूस जरूर पिएं।

 

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories