मनोरंजनऋचा चड्ढा भारत रत्न डॉ. अंबेडकर पुरस्कार से सम्मानित, अभिनेत्री ने कहा...

ऋचा चड्ढा भारत रत्न डॉ. अंबेडकर पुरस्कार से सम्मानित, अभिनेत्री ने कहा …

[object Promise]

नई दिल्ली। भोली पंजाबन के नाम से मशहूर एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा के फैंस के लिए एक बड़ी खबर। ऋचा चड्ढा को भारत रत्न डॉ. अंबेडकर अवॉर्ड से नवाजा गया है। अभिनेत्री को अवॉर्ड भारतीय सिनेमा में बेहतर योगदान के लिए दिया गया है। उन्हें सम्मान राज भवन में राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मिला है। आपको बता दें कि ऋचा  को ये अवॉर्ड 7 नवंबर को ऋचा को दिया गया। अवॉर्ड सेरेमनी में सिर्फ 25 लोगों को ही आमंत्रित किया गया था।

ऋचा चड्ढा ने खुद को मिले इस अवॉर्ड को लेकर एक बयान जारी करते हुए कहा कि ये उनके लिए बहुत बड़ा सम्मान है। इसे पाकर वह बेहद ही खुश और गर्व महसूस कर रही हैं। उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री का वो एक्टर जिसका कोई गॉडफादर नहीं और अगर उसे ये सम्मान मिले तो ये उसके लिए बड़ी उपलब्धि है। ये अवॉर्ड मुझे मेरे सपनों में दोबोरा विश्वास कराता है।

ऋचा ने आगे कहती हैं कि मैं इस जीत को लेकर न सिर्फ खुश बल्कि सभी का बेहद आभारी हूं। मैं आगे और मेहनत करूंगी और अच्छे प्रोजेक्ट्स चुनूंगी। एक आर्टिस्ट की जॉब एक एंटरटेनर से ज्यादा होती है। हम सभी कलाकार समाज के उत्थान की जिम्मेदारी को निभाते हैं। ये हमारी बड़ी जिम्मदारी है कि हम भी कठिन समय में मेडिकल स्टाफ और कोविड वॉरियर्स को सपोर्ट करें। इन लोगों ने जीवन के  मुश्किल वक्त में हमारे जीवन के सबसे कठिन वर्ष से बाहर निकाला।

ऋचा चड्ढा एक्टिंग के अलावा सोशल भी काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन अपनी लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। यही नहीं ऋचा कई मुद्दों पर भी अपनी राय देती रहती हैं। वहीं ऋचा अपनी लव लाइफ को लेकर भी काफी सुर्खियां बटोरती हैं। वह लंबे समय से एक्टर अली फजल संग रिलेशनशिप में हैं। खबरों की मानें तो दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैंं

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories