राष्ट्रीयआप और भाजपा के बीच दिल्ली में छठ पूजा के मुद्दे पर...

आप और भाजपा के बीच दिल्ली में छठ पूजा के मुद्दे पर वाकयुद्ध

[object Promise]

नयी दिल्ली । दिल्ली में आप और भाजपा के बीच छठ पूजा को लेकर वाकयुद्ध हुआ। भाजपा नेता ममनोज तिवारी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सार्वजनिक स्थलों पर छठ पूजा पर रोक लगाने के लिए ‘‘नमकहराम’’ कहा। तिवारी ने एक ट्वीट में केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि शहर में 24 घंटे शराब परोसने की अनुमति दी गई लेकिन कोविड-19 दिशानिर्देशों के साथ भी छठ की अनुमति नहीं दी गई। सांसद एवं दिल्ली भाजपा के पूर्व प्रमुख तिवारी ने सार्वजनिक स्थानों पर छठ पूजा पर रोक को लेकर मुख्यमंत्री को ‘‘नमकहराम’’ कहा, जिसके जवाब में आप नेता दुर्गेश पाठक ने कहा कि भाजपा शासित गुजरात और हरियाणा में भी पूजा पर रोक लगायी गई है और उन्होंने इन राज्यों को लेकर चुप्पी पर तिवारी से सवाल किया। तिवारी ने कहा, ‘‘केजरीवाल एक ऐसे ‘नमकहराम’ मुख्यमंत्री हैं। वह कोविड​​-19 सावधानियों का पालन करते हुए भी छठ की अनुमति नहीं देते हैं और इस पर केंद्र के दिशानिर्देश लेने का नाटक करते हैं। हमें बताएं कि चौबीस घंटे शराब परोसने में किन दिशानिर्देशों का पालन किया गया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘दिल्ली में छठ पूजा पर पूर्ण रोक अरविंद केजरीवाल सरकार का एक पूर्वांचल विरोधी कदम है। केजरीवाल को उत्तर प्रदेश सरकार से सीखना चाहिए, जिसने रोक नहीं लगायी, बल्कि लोगों से अनुरोध किया।’’ गुजरात, उत्तर प्रदेश और हरियाणा के उदाहरणों का हवाला देते हुए पाठक ने ट्वीट किया, ‘‘मनोज तिवारी, क्या योगी, खट्टर और विजय रूपाणी को भी ‘‘नमकहराम’’ कहा जाएगा? शर्म की बात है कि ऐसे शब्दों का इस्तेमाल एक सांसद द्वारा किया जा रहा है’’ आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘आप तब चुप रहते हैं जब पूर्वांचलियों को भाजपा शासित राज्यों में पीटा जाता है, लेकिन छठ पूजा पर आप ओछी राजनीति कर रहे हैं। गुजरात, उत्तर प्रदेश और हरियाणा में पूजा पर रोक लगायी गई है। दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह ने इस पर रोक लगायी है। आप उनसे अनुमति लीजिये। मैं अरविंद केजरीवाल से बात करूंगा।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories