[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » ककवन : खेत की रखवाली कर रहे किसान की हत्या, वजह पता लगा रही पुलिस
राष्ट्रीय

ककवन : खेत की रखवाली कर रहे किसान की हत्या, वजह पता लगा रही पुलिस

admin
Last updated: April 17, 2026 1:34 pm
admin
Share
SHARE

[object Promise]

कानपुर, बिल्हौर क्षेत्र के ककवन थानांतर्गत गहदेवा रोड पर खेत पर धान की फसल की रखवाली करने गए किसान की धारदार हथियार से चेहरा व सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। गुरुवार की सुबह खेत पर पहुंची पुत्री ने जमीन पर लगे बिस्तर पर पिता का रक्त रंजित शव पड़ा देखा तो चीख पड़ी। घटना की जानकारी पर गांव में सनसनी फैल गई और पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की है।

[object Promise]
बिल्हौर क्षेत्र के ककवन कस्बे के गांव में किसान की हत्या की वारदात के बाद सनसनी फैल गई। खेत की रखवली करने गए पिता को देखने के लिए बेटी पहुंची तो रक्तरंजित शव देखकर सन्न रह गई। ग्रामीणों से सूचना मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू कराई है।

ककवन निवासी 58 वर्षीय खुशीलाल कुशवाहा खेती-बाड़ी के साथ राजमिस्त्री का काम भी करते थे। परिवार में विवाहित पुत्र लालजीत, अविवाहित पुत्र शिवपाल व अविवाहित पुत्री मोहिनी साथ में रह रहे थे। उसकी पत्नी नन्ही की चार साल पहले मौत हो गई थी। उसके पास करीब 12 बीघा खेत हैं, जिससे वह परिवार का पालन पोषण कर रहा था, बड़ी बेटी की शादी कर चुका था।

भाई राजू ने पुलिस को बताया कि बुधवार रात खुशीलाल गहदेवा रोड के किनारे गांव से एक किलोमीटर दूर खेत पर कटी पड़ी धान की फसल की रखवाली करने गए थे । सुबह काफी देर तक वापस न लौटने पर पुत्री मोहिनी खेत पर गई तो पेड़ के नीचे जमीन पर बिस्तर पर पिता का लहूलुहान शव पड़ा देखा। इसपर वह भागकर गांव आई और घर वालों को जानकारी दी। घटना की जानकारी पर गांव में सनसनी फैल गई।

स्वजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए ।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की और फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र किए। थाना प्रभारी अमित कुमार मिश्रा ने बताया कि प्राथमिक जांच में अभी हत्या की वजह सामने नहीं आई है। घरवालों ने किसी से रंजिश न होने की बात कही है, तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों में चर्चा है कि दीपावली में छोटा बेटा जुएं में काफी रकम हार गया था।

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article यौन शोषण मामले में आरोपित जेई को 30 तक न्यायिक हिरासत में भेजा, 24 को होगी रिमांड पर बहस
Next Article जालौन : घर में घुसकर युवक की गोली मारकर हत्या, युवती से छेड़छाड़ में वारदात की चर्चा

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?