[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » नहाय-खाय के साथ कोरोना काल का पहला छठ शुरु, राज्‍यपाल व CM नीतीश ने दी बधाई
प्रदेश

नहाय-खाय के साथ कोरोना काल का पहला छठ शुरु, राज्‍यपाल व CM नीतीश ने दी बधाई

admin
Last updated: April 18, 2026 9:29 am
admin
Share
SHARE

[object Promise]

पटना। Chhath Puja 2020 लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ (Chhath) बुधवार को नहाय-खाय (Nahai-Khay) के साथ शुरू हो गया है। इसका समापन शनिवार को उगते सूर्य को अर्घ्‍य (Morning Arghya) देने के साथ होगा। इसके पहले गुरुवार को खरना (Kharna) व्रत होगा तथा शुक्रवार को भगवान भास्‍कर को सायंकालीन अर्घ्‍य (Evening Arghya) दिया जाएगा। छठ व्रत को लेकर बिहार के नदी घाटों पर सुरक्षा व कोरोना संक्रमण (CoronaVirus Infection) से बचाव को लेकर कड़े इंतजाम किए गए हैं। महापर्व को लेकर राज्‍यपाल फागू चौहान (Governor Fagu Chauhan) तथा मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) सहित कई जनप्रतिनिधियों ने जनता को बधाई दी है।

नहाय-खाय के लिए घाटों पर आ रहे श्रद्धालु

चार दिवसीय छठ व्रत का आज पहला दिन है। इस दिन व्रती अरवा चावल, दूध और गुड़ से बने खीर का प्रसाद बना कर सूर्य देव को अर्पित करते हैं। व्रती व अन्‍य श्रद्धालु गंगा जल या आपपास के अन्‍य नदियों के जल से स्‍नान करते हैं, फिर वहां से जल लाकर प्रसाद बनाते हैं। इस बार कोरोना संक्रमण के कारण नदी घाटों पर पहले वाली भीड़ तो नहीं दिख रही, लेकिन व्रतियों का आना जारी है। पटना की बात करें तो गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला जारी है।

कोरोना गाइडलाइन के साथ मनाया जा रहा पर्व

छठ पर्व नदियों-तालाबों के किनारे घाट बनाकर मनाने की परंपरा है। इसके लिए नदी-घाटों पर तैयारियां की गईं हैं, लेकिन कड़े एहतियात के साथ। प्रशासन ने कोरोना संक्रमण को लेकर नदी घाटों पर नहीं जाने की अपील की है, लेकिन जाने वालों को रोका भी नहीं है। हां, कोरोना संक्रमण की गाइडलाइन जारी करते हुए उनसे पैदल जाने, शारीरिक दूरी का पालन करने तथा मास्‍क पहनने को कहा है। बीमार तथा 10 साल से कम व 60 साल से अधिक के लोगों को घाटों पर जाने की अनुमति नहीं दी गई है। व्रत कि दौरान पानी में डुबकी भी नहीं लगानी है। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए छठ के दौरान मेला व सांस्कृतिक व भक्ति के कार्यक्रम का आयोजन भी नहीं किया जाएगा।

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article उत्‍तराखंड कड़ाके की ठंड की चपेट में,,,,
Next Article लंका प्रीमियर लीग में ये दो दिग्गज भारतीय खिलाड़ी दिखेंगे खेलते…

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?