प्रदेशतैयारी शुरू बिहार में छठ पर्व की, बाजारों में रौनक बढ़ी

तैयारी शुरू बिहार में छठ पर्व की, बाजारों में रौनक बढ़ी

[object Promise]

पटना । लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर बिहार में चहल-पहल बढ़ गई है। बाजारों में रौनक देखने को मिल रही है, जबकि व्रती पूजा की तैयारी में जुट गए हैं। बिहार में लोक आस्था के चार दिवसीय महापर्व कार्तिक छठ को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। बुधवार को ‘नहाय-खाय’ से चार दिवसीय छठ व्रत का अनुष्ठान प्रारंभ हो जाएगा। छठ को लेकर शहर, कस्बों और गांवों तक छोटी-बड़ी दुकानें सज गई हैं। कई अस्थायी दुकानें भी खुल गई हैं, जहां पूजा के सामान बिक रहे हैं। जिनके घर छठ होना है, वहां तैयारी शुरू हो चुकी है।

बुधवार को ‘नहाय-खाय’ के साथ व्रत प्रारंभ होगा, जबकि गुरुवार को व्रती खरना करेंगे। शनिवार को उगते सूरज के अर्घ्य के बाद छठ पर्व संपन्न हो जाएगा। छठ की खरीददारी के लिए राजधानी पटना के बाजारों में रौनक बढ़ गई है।

राजधानी के कई इलाकों में छठ का बाजार सज चुका है। छठ पर्व को लेकर लोग पीतल एवं बांस के सूप, दउरा, साड़ी, गन्ना, नारियल, फल सहित पूजा के हर छोटे-छोटे सामानों की खरीददारी में जुटे हुए हैं। इस पर्व में सफाई का बहुत ध्यान रखा जाता है, यही कारण है कि पूरे इलाके में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।

जिला प्रशासन की ओर से भी कोरोना के मद्देनजर दिशा-निर्देश के पालन के लिए लोगों से अपील की जा रही है। खासकर बच्चे और बूढ़ों को भीड़ भाड़ वाली जगह से दूर रहने की सख्त हिदायत दी गई है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories