राष्ट्रीयस्पेशल सेल ने 2 संदिग्ध आतंकियों को किया गिरफ्तार, दिल्ली को दहलाने...

स्पेशल सेल ने 2 संदिग्ध आतंकियों को किया गिरफ्तार, दिल्ली को दहलाने की थी तैयारी

[object Promise]

नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल (Delhi Police Special cell) ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए 2 संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी सोमवार देर रात को हुई और फिलहाल इन दोनों संदिग्ध आंतकियों  से पूछताछ चल रही है। अभी यह नहीं पता चल पाया है कि आखिर राजधानी दिल्ली में ये कौन सी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। बताया जा रहा है कि ये दोनों अपने कुछ अन्य साथियों के साथ दिल्ली में बड़ा आंतकी हमला करने की तैयारी में थे, लेकिन कहां? इसको लेकर पूछताछ जारी है। सराय कालेखां के नजदीक मिलेनियम पार्क के पास से गिरफ्तार संदिग्ध आतंकियों के नाम अब्दुल लतीफ और अशरफ खटाना हैं और दोनों कश्मीर के बारामूला और कुपवाड़ा जिले के रहने वाले हैं। दिल्ली पुलिस ने इनके पास से 2 सेमी ऑटोमैटिक पिस्टल और 10 जिंदा कारतूस भी बरामद किया है।

[object Promise]
Terrorists caught in Delhi अभी यह नहीं पता चला है कि आखिर राजधानी दिल्ली में ये कौन सी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। बताया जा रहा है कि ये दोनों अपने कुछ अन्य साथियों के साथ दिल्ली में बड़ा आंतकी हमला करने की तैयारी में थे।

ऐसे हुए गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, उनके पास दोनों संदिग्ध आतंकियों के आने की सूचना थी। इसके आधार दिल्ली पुलिस स्पेशल ने सराय कालेखां के नजदीक बने मिलेनियम पार्क के पास अपना जाल बिछाया। इसके बाद सोमवार रात 10:15 बजे जैसे ही दोनों संदिग्ध आतंकी आए तो दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

कश्मीर के रहने वाले हैं दोनों आंतकी

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, जहां अब्दुल लतीफ कश्मीर के बारामूला का रहने वाला है, वहीं, दूसरा संदिग्ध आतंकी अब्दुल लतीफ कुपवाड़ा जिले से रिश्ता रखता है।

इससे पहले मई महीने में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दक्षिण दिल्ली में धौला कुआं के पास रिज रोड पर हुई मुठभेड़ के बाद इस्लानिम स्टेट ऑफ सीरिया एंड ईराक के एक आतंकी को पकड़ा था।। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के रहने वाले इस आतंकी के पास से विस्फोटक सामान- IED और हथियार बरामद किया गया था। इस आतंकी ने पूछताछ में खुलासा किया था कि भारत में बड़ा हमला करने की प्लानिंग थी

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories