न्यूयॉर्क। अमेरिका में एक स्वयंभू गुरु को अदालत ने 120 साल की सजा सुनाई गई है। वह अपने अनुयायियों को सेक्स स्लेव बनाता था, जिसके बाद न्यूयॉर्क की अदालत ने उसे दोषी माना है। 60 साल के कीथ रेनेर Nxivm नामक संगठन चलाता था, जिसका खुद को नेता बताता था। वह अमीर और फेमस अनुयायियों को अपने जाल में फंसाता था।
कीथ रेनेर नामक स्वयंभू गुरु के फॉलोवर्स पांच हजार डॉलर के सेल्फ हेल्प कोर्सेस लेते थे, लेकिन उनमें से कुछ को फाइनेंशियली और सेक्सुअली निशाना बनाया जाता था और उन्हें प्रतिबंधित आहार लेने पर मजबूर किया जाता था। उसने डीओएस नामक ग्रुप में एक गुट की स्थापना की थी, जोकि एक पिरामिडनुमा स्ट्रक्चर की तरह था। यह महिलाओं को स्लेव्स की तरह बनाया जाता था, जबकि रेनेर खुद को ग्रैंड मास्टर की भूमिका में रखता।
एक और पीड़िता कामिला ने बताया कि 2005 में जब वो 15 साल की थी तब से ही मुजरिम कीथ ने उसका रेप करना करना शुरू कर दिया था. कीथ उसका ब्रेनवॉश करता था. इसी तरह के आरोप लगाने वाली और भी लड़कियां थी। और इनमें से ज़्यादातर अमीर घरों की लड़कियां थी। सुनवाई पूरी होने के बाद जज ने कीथ रानियर को 120 साल क़ैद की सज़ा दी।
60 साल के आदमी को 120 साल जेल की सज़ा का मतलब है उसका जुर्म बहुत ही संगीन माना गया. जिस आदमी को ये सजा दी गई है वो सिर्फ अमेरिका में नहीं, मेक्सिको और कनाडा में कभी गुरु की तरह पूजा जाता था. बड़े बड़े फिल्म स्टार इसके आश्रम में जाते थे। हैरी पॉटर वाली हरमाइनी यानी एमा वॉटसन तक कीथ रानियर के भक्त बताए जाते हैं। वही गुरु आज एक बड़ा मुजरिम करार दिया गया है।
पूरी कहानी समझने के लिए 2017 के साल में लौटते हैं। अगस्त का महीना। 25 अगस्त को हरियाणा के पंचकुला की एक अदालत ने डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख राम रहीम को दो महिलाओँ के रेप मामले में दोषी पाया। जिस आदमी को हजारों अनुयायी भगवान की तरह मानते थे उसका अपराधी साबित होना एक बड़ी घटना थी. इसके बाद ख़बरिया चैनलों पर रोज़ और खुलासे होते थे कि कैसे महिलाओं भक्तों के रेप के लिए राम रहीम ने सीक्रेट गुफा बना रखी थी।
भारत में ये मामला चल ही रहा था कि अमेरिका के प्रतिष्ठित अख़बार द न्यू यॉर्क टाइम्स में 17 अक्टूबर 2017 को एक रिपोर्ट छपी। इस रिपोर्ट से अमेरिका समेत कई देशों में लोगों को वैसा ही आघात लगा जैसा राम रहीम के भक्तों को लगा था। रिपोर्ट में कनाडा की नामी अभिनेत्री सारा एडमंडसन के हवाले से एक बड़ा खुलासा छपा था।
सारा नेक्सियम नाम के एक संगठन की सदस्य थी। नेक्सियम एक मल्टी लेवल मार्केटिंग टाइप कंपनी है जिसका दफ्तर न्यू यॉर्क के क्लिफ्टन पार्क में है। नेक्सियम की सदस्य बनने के बाद सारा एडमंडसन ने कनाडा में भी लोगों को इस संगठन से जोड़ा। और फिर सारा के साथ वो हुआ जिसके बारे में उन्हें ज़रा भी अनुमान नहीं था।
BREAKING: Disgraced self-improvement guru Keith Raniere sentenced to 120 years in prison after convictions that he turned some followers into sex slaves branded with his initials. https://t.co/MhZqBhYT62
— The Associated Press (@AP) October 27, 2020
सारा को कहा गया कि उन्हें मानसिक रूप से सशक्त बनाया जाएगा। इसके लिए उन्हें एक सिस्टरहूड ग्रुप में शामिल होना होगा। नेक्सियम कंपनी का ये बेहद सीक्रेट प्रोग्राम था. इसमें 5-5 के समूह में महिलाएं समूह बनाए जाते थे जिसका एक मास्टर होता था। ग्रुप में शामिल होने से पहले मास्टर को कुछ ख़ास चीज़ें देनी पड़ती थी। क्या ख़ास चीज़ें – जैसे नग्न तस्वीरें या सेक्स का वीडियो. महिलाओँ को भर्ती करने वाले मास्टर शर्त ये रखते थे कि अगर किसी महिला ने इस सीक्रेट प्रोग्राम के बारे में बाहर बताया तो उसकी न्यूड फोटोज़ पब्लिक कर दी जाएंगी।
न्यू यॉर्क टाइम्स को कनाडाई अभिनेत्री सारा एडमंडसन ने बताया कि भर्ती लेने के बाद सबसे पहले महिलाओं को एक टैटू बनवाने के लिए कहा जाता था। और इसके लिए सारे कपड़े उतारकर बिल्कुल नंगा करके एक मसाज टेबल पर लिटा दिया जाता था। ग्रुप की चार और महिलाओं को लेटी हुई महिला के हाथ-पैर पकड़ने के लिए कहा जाता था और फिर ग्रुप का मास्टर शपथ दिलाता था। और एक फीमेल डॉक्टर आकर जांघ के ऊपर दो इंच का टैटू बनाती थी। इस टैटू में दो अक्षर होते थे. कौनसे दो अक्षर. नेक्सियम संगठन के मालिक के नाम के शुरुआती दो अक्षर. और नेक्सियम का मालिक कौन है. कीथ रानियर. वही कीथ रानियर जिसे अब 120 साल की जेल हुई है। अब सारा एंडरसन की कहानी को यहां विराम देकर कीथ रानियर का किस्सा शुरू करते हैं।
1990 का दशक. अमेरिका के न्यूयॉर्क में कुछ लोगों ने मिलकर एक कंपनी शुरू की. नाम था कंजूमर्स बाइलाइन. ये कंपनी परचूनी का सामान डिस्टकाउंट पर ग्राहकों को बेचती थी. लेकिन जल्दी ही कंपनी के खिलाफ शिकायतों का अंबार लग गया. अमेरिका के कई राज्यों में जांच शुरू की गई और कंपनी को बंद करने का आदेश दिया गया. साथ ही 40 हज़ार का जुर्माना भी लगाया गया।
इस कंपनी के संस्थापकों में से एक नाम कीथ रानियर भी था। कंपनी बंद होने से कीथ बेरोज़गार हो गया. उसे एक नए धंधे की तलाश थी जिसमें बड़ा मुनाफ़ा हो सके। इस बार उसके पास थोड़ी अलग तरह की तरक़ीब थी। उसने अपने बाल लंबे कर लिए और जीवन के फ़लसफ़े पर प्रवचन करने लगा. जल्दी ही उसने नेक्सियम नाम का संगठन बना लिया जिसका परिचय एक मल्टी लेवल मार्केटिंग कंपनी के तौर पर था. यानी एक पिरामिड स्टाइल की कंपनी जिसमें हर स्तर पर लोगों को और लोग जोड़ने का जिम्मा दिया जाता है और उसी के हिसाब से उनकी कमाई तय कर दी जाती है।
जीवन का असली दर्शन बताने का काम. देसी भाषा में कहें तो ये बाबा का आश्रम था. इस कंपनी में नेक्सियम के संस्थापक कीथ रानियर के प्रवचन होते थे. वो लोगों को बताता था कि कैसे कमज़ोरियों से पार पाकर जीवन में सफलता हासिल करें. कीथ रानियर ने करोड़पतियों को अपने भक्त बनाने का लक्ष्य बनाया. भक्तों के लिए बाकायदा कोर्स चलाए जाते थे ।
1990 के दशक से करीब 16000 लोगों ने नेक्सिअम के कोर्स में दाखिला लिया था. कोर्स के बारे में दावा था कि ये मनोवैज्ञानिक और भावनात्मक बंधनों को तोड़कर ज्यादा कामयाबी और खुश जिंदगी जीने का तरीका सिखाने के लिए है. इसके अलावा एक्सिक्यूटिव सक्सेस प्रोग्राम्स भी चलाए जाते थे. कई लोग ऐसे भी थे जिन्होंने एक बार इस कोर्स में दाखिला ले लिया तो वो फिर कीथ रानियर के पक्के भक्त बन गए. उन्होंने अपना करियर, नौकरी, घर-परिवार सब कुछ छोड़ दिया और कीथ के आश्रम में ही रहने लगे. ऐसे लोगों में कई लडकियां थी।
अब यहां तक तो किसी कानून का उल्लंघन नहीं होता. लेकिन कीथ का घिनौना खेल इसके बाद शुरू होता था. जो लड़कियां उसकी भक्त थी उनका ब्रेनवॉश करके वो सेक्स के लिए राज़ी कर लेता था. इन लड़कियों के आरोपों के मुताबिक वो उन्हें नंगा रखता था। जो उसकी फेवरेट लड़कियां थी उन्हें कभी भी सेक्स के लिए बुला लिया करता था. और वो उन लड़कियों का फिगर अपने मन के मुताबिक चाहता था।
उसलिए डाइटिंग के नाम उन्हें कई कई दिनों तक भूखा रखता था. और इस पूरी प्रोसेस को लेकर कीथ ने अपने लोगों का इस तरह से ब्रेन वॉश किया कि सबको लगता था कि ये चरण भावनाओँ पर काबू करने के लिए जरूरी हैं. उसने एक सेक्स कल्ट बना लिया था. जिसमें इस तरह के कई काम होते थे जो कानून की भाषा में यौन शोषण कहलाएंगे।
और उसके बाद उसने सिस्टरहुड का प्रोग्राम शुरू किया. जिसमें सीक्रेट तरीके से लड़कियों की ब्रांडिंग की जाती थी. यानी हर लड़की की जांघ पर अपने नाम के टैटू बनवा देता था. उन लड़कियों को स्लेव कहा जाता था. कीथ के इस तंत्र की हल्की फुल्की शिकायतें 2012 में भी आई लेकिन तब दब गई. पर आखिरकार पाप का घड़ा भरकर फूटना ही था।
कुछ साल पहले अभिनेत्री सारा एडमंडसन जैसी कई लड़कियां ने कीथ रानियर के खिलाफ शिकायत की और केस चला. और उनकी शिकायतों की जांच के बाद ही मंगलवार को कीथ को सेक्स ट्रैफिकिंग समेत कई अपराधों का दोषी पाया गया है. 120 साल की सजा के साथ 13 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है. यानी कि आगे की पूरी ज़िदंगी अब वो जेल में गुजारेगा।

