राष्ट्रीयकुशीनगर में आग के कहर से त्यौहार मनाने की उम्मीद छोड़ चुके...

कुशीनगर में आग के कहर से त्यौहार मनाने की उम्मीद छोड़ चुके कुनबे के घर पहुंच दीपावली पर जिला पंचायत सदस्य जनार्दन कुशवाहा ने बांटी खुशियां

[object Promise]

पडरौना,कुशीनगर : जिले में गत दिनों पडरौना तहसील क्षेत्र के जंगल बनवीरपुर टोला सोनरपट्टी में अज्ञात कारणों से लगी आग से दो परिवारों जले घर के वजह से बेसहारा हो चले थे.इसमें एक परिवार का तो कुछ भी नहीं बच सका था। ऐसे में यहां दिवाली के दो सप्ताह पहले इन दोनों गरीबों के सपने को आग ने चंद मिनट में ही चकनाचूर कर दी थी.उधर दीपावली छठ पर्व को मनाने की उम्मीद यह दोनों परिवार ने बिल्कुल ही छोड़ दी थी।

दूसरी ओर यहां के वर्तमान वार्ड संख्या 62 से जिला पंचायत सदस्य जनार्दन कुशवाहा अपने समर्थकों के साथ इस दोनों परिवार को दिवाली छठ मनाने की बीड़ा उठा कर इस दीपावली के मौके पर रोशनी भरने के लिए आगे आए और इन दोनों परिवार के गरीब बच्चों को दीपावली की खुशियां बांटी। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य उतम कुशवाहा अपने समर्थकों के साथ इन दोनों पीड़ित परिवार के घर पहुंचे सदस्यों को कपड़े राशन मिठाई दी। इस दौरान श्री कुशवाहा ने कहा कि हर कोई इस दीपोत्सव के त्योहार के लिए खरीददारी में जुटा हुआ है।

बाजारों में तरह तरह की मिठाइयों,आतिशबाजी समेत तमाम चीजों की दुकानें सजी हुई हैं। इन सब के बीच बहुत से ऐसे लोग हैं जो गरीबी के चलते सिर्फ इन दुकानों की तरफ देख ही सकते थे.लेकिन खरीद नहीं सकते। ऐसे ही इस तरह के गरीब परिवार के साथ इनके बच्चों की इस दीपावली में रोशनी भरने के लिए आगे इन दोनों परिवार के गरीब बच्चों को दीपावली की खुशियां बांटी।

उनको मिठाई कपड़े और खाने के लिए राशन दिया गया है। समर्थकों में ब्रह्मा कुशवाहा,राजेश कुशवाहा नरेश कुशवाहा सुनील राय अर्जुन कुशवाहा संजय कुशवाहा लाल बहादुर कुशवाहा अर्जुन कुशवाहा जितेंद्र गुप्ता ।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories