राष्ट्रीयकुशीनगर में अज्ञात कारणों से दीपावली की रात लगी आग से किराने...

कुशीनगर में अज्ञात कारणों से दीपावली की रात लगी आग से किराने की दुकान में रखे लाखों रुपए का सामान जलकर हुआ खाक

[object Promise]

पडरौना,कुशीनगर : शनिवार को दीपावली पर्व की रात किराने की दुकान में आग लग गई। सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया लेकिन जब तक लोग आग काबू पाते इस आग में नगदी समेत एक लाख से ऊपर का सामान जलकर राख हो गया। घटना के बाद पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया।

कोतवाल पडरौना थाना क्षेत्र के गांव जंगल धर्मपुर के टोला चौरिया निवासी शैलेश खटीक की गांव के चौराहे पर किराने की दुकान है। दुकान के उपर ही उसने अपना टीनसेट सहित मडई बना रखा है। शनिवार की शाम दुकान बंद कर वह घर पर चला गया था। रात करीब दो बजे दुकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग ने दुकान में रखे घी,तेल,चीनी मसाले चावल आदी को अपनी चपेट में ले लिया। दुकान से निकलते धुएं व आग की लपटें देख पास के लोगों को घटना की जानकारी हुई। लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दमकल को मामले से अवगत कराया।

करीब आधे घंटे बाद पहुंची दमकल की गाड़ी व स्थानीय लोगों ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक अंदर रखी गई नकदी सहित करीब एक लाख से ज्यादा रुपये का सामान जलकर राख हो गया। घटना की सुबह ग्राम प्रधान सुनील शुक्ला व समाजसेवी संतोष कुशवाहा मौके के पहुंच पीड़ित परिवार का कुशल क्षेम पूछने के बाद अपने ओर से मदद की है। दूसरी ओर क्षेत्रीय लेखपाल धर्मेंद्र तिवारी भी मौके पर पहुंचे पीड़ित के दुकान में जलकर खाक हुए सामग्री कि लिखा पढ़ी कर रिपोर्ट राजस्व विभाग को भेज दी है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories