राष्ट्रीयदीवाली 2020 : एक दीया सैनिकों के नाम का भी जलाएं: मोदी;...

दीवाली 2020 : एक दीया सैनिकों के नाम का भी जलाएं: मोदी; राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति ने दी देशवासियों को शुभकामनाएं

[object Promise]

नई दिल्ली, एजेंसियां। दीवाली की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री ने सभी से अपील की कि वे सैनिकों को सलामी के तौर पर भी एक दीया जलाएं क्योंकि सिर्फ शब्दों से उनके अदम्य साहस के प्रति कृतज्ञता का भाव व्यक्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने सीमा पर तैनात जवानों के परिवारों के प्रति आभार भी व्यक्त किया।

प्रधानमंत्री ने कहा- दीवाली पर एक दीया सैनिकों के नाम का भी जलाना चाहिए

प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा, ‘दोस्तों, त्योहार के इस समय में भी हमें उन बहादुर सैनिकों को जरूर याद करना चाहिए जो भारत माता की सेवा कर रहे हैं और सुरक्षा प्रदान कर रहे हैं। उन्हें याद करने के बाद ही हमें दीवाली मनानी चाहिए। हमें भारत माता के इन बहादुर बेटों-बेटियों के लिए भी एक दीया जलाना चाहिए।’

[object Promise]
दीवाली की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री ने सभी से अपील की कि वे सैनिकों को सलामी के तौर पर भी एक दीया जलाएं।

दीवाली पर सैनिक और कोविड-19 के कार्यकर्ताओं के लिए पूरा देश करेगा प्रार्थना: मोदी

उन्होंने कहा कि सभी सैनिक और कोविड-19 के अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ता भले ही अपने परिजनों के साथ त्योहार मनाने के लिए घरों पर नहीं होंगे, लेकिन पूरा देश उनके लिए प्रार्थना करेगा। प्रधानमंत्री ने हाल ही में प्रसारित ‘मन की बात’ का एक आडियो क्लिप भी पोस्ट किया जिसमें उन्होंने पहले भी लोगों से दीवाली पर सैनिकों के लिए एक दीया जलाने की अपील की थी। मोदी की अपील के बाद भाजपा ने भी लोगों से अनुरोध किया कि वे सैनिकों के नाम दीये के साथ अपने फोटो इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट करें।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories