प्रदेशअमित शाह ने ट्वीट कर PM मोदी और नीतीश के डबल इंजन...

अमित शाह ने ट्वीट कर PM मोदी और नीतीश के डबल इंजन के विकास की जीत बताया NDA की जीत को

[object Promise]

पटना । केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने बिहार विधानसभा चुनाव में राजग की जीत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के डबल इंजन विकास की जीत बताया है। शाह ने देर रात्रि ट्वीट कर कहा, भाजपा विकास, विश्वास और प्रगति की प्रतीक है। उन्होंने कहा, आज बिहार विधानसभा चुनाव और देश के विभिन्न राज्यों के उपचुनावों में भाजपा को मिले अभूतपूर्व समर्थन के लिए जनता को नमन। शाह ने कहा, इस जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी और समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं को बधाई।

उन्होंने कहा, इन चुनावों में जनता ने जिस उत्साह से नरेंद्र मोदीजी और राजग की नीतियों में अपना समर्थन जताया वो सचमुच अद्भुत है। शाह ने कहा, यह परिणाम न सिर्फ कोरोना के विरुद्ध मोदी सरकार की सफल लड़ाई में गरीब, मजदूर, किसान और युवाओं के विश्वास को दिखता है बल्कि देश को गुमराह करने वालों के लिए सबक भी है। उन्होंने कहा, बिहार में विकास, प्रगति और सुशासन को पुनः चुनने के लिए प्रदेश के सभी भाइयों-बहनों का हृदय की गहराइयों से आभार व्यक्त करता हूँ। शाह ने कहा, मैं विशेषकर बिहार के युवाओं और महिलाओं को साधुवाद देता हूँ जिन्होंने बिहार में सुरक्षा और उज्ज्वल भविष्य को चुनकर राजग की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई।

उन्होंने कहा, बिहार के हर वर्ग ने फिर एक बार खोखले वादे, जातिवाद और तुष्टिकरण की राजनीति को सिरे से नकार कर राजग के विकासवाद का परचम लहराया है। शाह ने कहा, यह हर बिहारवासी की आशाओं और आकांक्षाओं की जीत है… नरेंद्र मोदी जी और नीतीश कुमार जी के डबल इंजन विकास की जीत है। बिहार भाजपा के कार्यकर्ताओं को बधाई।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories