राष्ट्रीयकुशीनगर में नौरंगिया क्षेत्र के ढोरही मे काले बंदर के आतंक से...

कुशीनगर में नौरंगिया क्षेत्र के ढोरही मे काले बंदर के आतंक से ग्रामीण परेशान

[object Promise]
पडरौना,कुशीनगर : जिले के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के ढोरही गांव मे एक काला बंदर कुछ दिनो से घुम रहा है । जो सुबह के टाइम लोगो के घर से भोजन सहित अन्य समाग्री उठा ले भाग जा रहा है। बंदर के डर से छोटे बच्चे घर से बाहर नही निकल रहे है। बुजुर्ग लोगो को बंदर डराकर जमीन पर गिरा दे रहा है।
बता दें की एक सप्ताह के अंदर बगल के पडरौना पनियहवा सडक के पटरी पकड साईकिल से जा रही नेबुआ निवासी रंजू 18 बर्ष, बाइक सवार पडरौना निवासी रोहित 35 बर्ष,राज 14 बर्ष,खां खडडा निवासी लखन 17 बर्ष,सुरसती 30 बर्ष व कुडवानगर निवासी जितू 28 बर्ष को बंदर ने दौड़ाकर काट लिया है । वहीं बेलवा गांव मे भी एक काला बंदर ने आतंक मचा रखा है।गांव के एक महिला सहित तीन लोगो को बंदर ने अब तक काट लिया है।
घायल दस लोगो मे एक का उपचार मेडिकल कालेज गोरखपुर सहित अन्य का उपचार नजदीक प्राईवेट अस्पताल से लगायात पडरौना अस्पताल से जारी है। बंदरो के आतंक से ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों द्वारा विभाग सूचना देने के बाद भी कोई कार्रवाई नही होने से मायूस हैं । इस सम्बन्ध मे पडरौना वन क्षेत्राधिकारी घनश्याम शुक्ल ने कहा कि विभाग के पास बंदर पकड़ने का कोई बजट नहीं होता। इसके लिए प्राइवेट आदमी है तमकुही मे उनको पैसा देना पडता है।यदि गांव वालों द्वारा पैसो का इंतजाम किया जाता है तो बंदर पकड लिया जाएगा।

Hot this week

Related Articles

Popular Categories