Ghatampur By Election Result 2020: भाजपा ने उपेंद्र पकड़ी रफ्तार, 3618 वोटों से चल रहे आगे

[object Promise]

कानपुर, कानपुर की घाटमपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना जारी है, पहले पोस्टल बैलट की गिनती हुई है और अब ईवीएम बाहर निकालकर गिनती की जा रही है। ईवीएम बाहर आने के बाद प्रत्याशियों की धड़कनें तेज बनी हुई हैं। सुबह से ही प्रत्याशी और एजेंट मतगणना स्थल पर पहुंच गए और गणना की निगरानी शुरू कर दी है। अफसर भी टेबल पर घूम घूमकर जायजा ले रहे हैं। मतगणना एजेंटों को तलाश के बाद प्रवेश दिया गया है।

[object Promise]
 घाटमपुर में हुए उपचुनाव में मतदान के बाद नौबस्ता गल्लामंडी में मतगणना की तैयारियां पूरी हैं पहले पोस्टल बैलेट गिनने के बाद 35 राउंड में मतगणना पूरी की जाएगी और परिणाम आने के बाद विजय जुलूस निकालने पर प्रतिबंध है।

Ghatampur By Election Result Updates

  • 01:35 बजे राउंड-13 : तेरहवें राउंड से भाजपा प्रत्याशी ने रफ्तार पकड़ ली है और 3618 वोट से बढ़त बनाकर आगे चल रहे हैं। अबतक 58198 वोटों की मतगणना में उपेंद्र पासवान बीजेपी-21352, कृपाशंकर संखवार कांग्रेस – 8504, कुलदीप संखवार बसपा-17734 और इंद्रजीत कोरी सपा – 9242 वोट हासिल कर चुके हैं।
  • 01:20 बजे राउंड-12 : इस राउंड में भाजपा का पीछा बसपा करती रही, हालांकि भाजपा प्रत्याशी 2360 वोटों की बढ़त लेकर आगे चलते जा रहे हैं। अभी तक 53865 वोटों की गिनती पूरी हो चुकी है। इसमें उपेंद्र पासवान बीजेपी – 19209, कृपाशंकर संखवार कांग्रेस – 8106, कुलदीप संखवार बसपा – 16849, इंद्रजीत कोरी सपा – 8450 वोट मिले हैं।
  • 01:05 बजे राउंड-11 : ग्यारहवें चक्र तक 49306 वोटों की गणना पूरी हो चुकी है। भाजपा प्रत्याशी 1934 वोटों से आगे चल रहे हैं, हालांकि बसपा प्रत्याशी उनका तेजी से पीछा करते हुए दूसरे नंबर पर बने हुए हैं। अबतक की गिनती में उपेंद्र पासवान बीजेपी-17391, कृपाशंकर संखवार कांग्रेस-7355 

    कुलदीप संखवार बसपा- 15457, इंद्रजीत कोरी सपा-7949 वोट हासिल कर चुके हैं।

     

  • 12:25 बजे राउंड-10 : भाजपा के पीछे पीछे भाग रही बसपा दसवें राउंड से एक बार फिर पिछड़ती नजर आ रही है। इस बार अच्छी बढ़त बनते हुए भाजपा प्रत्याशी 2697 वोटों से आगे चल रहे हैं। अबतक 44132 वोटों की गिनती में उपेंद्र पासवान बीजेपी-15856, कृपाशंकर संखवार कांग्रेस-6764, कुलदीप संखवार बसपा-13159 और इंद्रजीत कोरी सपा-7335 मत प्राप्त कर चुके हैं।
  • 12:20 बजे राउंड-9 : अबतक 39673 वोटों की गिनती हाे चुकी है, शुरू से बढ़त बनाकर पिछड़ चुकी बसपा अब भाजपा के पीछे पीछे तेजी से भाग रही है। हालांकि दोनों के प्रत्याशियों के बीच ज्यादा अंतर नहीं है। भाजपा प्रत्याशी 1606 वोट से बढ़त बनाकर आगे चल रहे हैं। अभी तक उपेंद्र पासवान बीजेपी- 13746, कृपाशंकर संखवार कांग्रेस-6108, कुलदीप संखवार बसपा-12140 और इंद्रजीत कोरी सपा-6754 वोट प्राप्त कर चुके हैं।
  • 11:50 बजे राउंड-8: आठवें राउंड में भाजपा प्रत्याशी ने तेजी से बढ़त हासिल की है लेकिन बसपा प्रत्याशी बराबर पीछा कर रहे हैं। अभी तक 35112 वोटों की गिनती हो चुकी है। इसमें भाजपा उपेंद्र पासवान-12283, कांग्रेस कृपाशंकर संखवार- 5425, बसपा कुलदीप संखवार-10632 और सपा से इंद्रजीत कोरी -5935 वोट प्राप्त कर चुके हैं।
  • 11:30 बजे राउंड-7: सातवें चक्र की गणना में भाजपा प्रत्याशी ने बढ़त का अंतर को बढ़ा दिया है। अबतक 30764 वोटों की गिनती पूरी हो चुकी है। भाजपा के उपेंद्र पासवान को 10792, कांग्रेस के कृपाशंकर संखवार को 4545, बसपा के कुलदीप संखवार को 9311, सपा के इंद्रजीत कोरी को 5380 वोट मिले हैं।
  • राउंड 6: छठवें चक्र में अबतक 26483 मतों की गणना हो चुकी है। शुरुआती राउंड में बढ़त बनाकर पिछड़ने वाली बसपा धीरे धीरे भाजपा से वोटों का अंतर कम करते हुए आगे बढ़ रही है। हालांकि अभी भाजपा प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। इसमें भाजपा को 9016, कांग्रेस को 3744, बसपा को 8360 और सपा को 4716 वोट मिले हैं।
  • राउंड 5: पांचवें चक्र की गणना में भाजपा प्रत्याशी की बढ़त कम होकर 807 वोट रह गई है। इस राउंड में बसपा प्रत्याशी ने कवर किया है। हालांकि भाजपा प्रत्याशी ही आगे चल रहे हैं। अबतक 21848 वोटों की गिनती हो चुकी है। भाजपा को 7632, कांग्रेस को 3153, बसपा को 6825 और सपा को 3681 वोट मिले हैं।
  • राउंड 4 : चौथे राउंड की गणना में भाजपा प्रत्याशी 1120 वोटों से आगे चल रहे हैं, अबतक 17331 वोटों की गणना हो चुकी है। इसमें भाजपा को 6209, कांग्रेस को 2380, बसपा को 5089 और सपा को 3167 मत मिले हैं।
  • तीसरा राउंड : तीसरे चक्र की गणना में भाजपा आगे निकल गई है और बसपा को 655 वोट से पीछे कर दिया है। इस राउंड के बाद सपा को 2125, बसपा को 3782, भाजपा को 4437 और कांग्रेस प्रत्याशी को 1592 वोट मिल चुके हैं।
  • दूसरा राउंड : दूसरे चक्र तक 8464 वोटों की गिनती हो चुकी है। दूसरे राउंड में भी बसपा प्रत्याशी 618 वोट से आगे चल रहे हैं। इसमें भाजपा को 2247, कांग्रेस को 1164, बसपा को 2861 और सपा को 1943 मत मिले हैं।
  • पहला राउंड : पहले चक्र में मतों की गिनती में बसपा प्रत्याशी 212 वोट से आगे हैं। इसमें सपा के इंदजीत कोरी को 950, भाजपा के उपेंद्रनाथ को 1169, बसपा के कुलदीप शंखवार को 1341 और कांग्रेस के कृपाशंकर को 263 वोट मिले हैं।
  • 25 राउंड की मतगणना में साफ हो जाएगी तस्वीर

घाटमपुर विधानसभा सीट में 260 मतदान केंद्रों के 481 बूथों पर वोट पड़े थे। प्रत्येक राउंड में 14 टेबल पर 14 बूथों के मतों की गिनती होगी। कुल 35 राउंड में वोट गिने जाएंगे। 25 राउंड तक की गणना के बाद लगभग तस्वीर साफ हो जाएगी कि विधायक कौन होगा। घाटमपुर विधानसभा सीट पर 2017 में भाजपा की कमल रानी वरुण जीती थीं। उनके निधन के बाद रिक्त हुई सीट पर हुए उपचुनाव में छह उम्मीदवार मैदान में हैं। 3,19,148 मतदाताओं में से 1,57,716 मताधिकार का प्रयोग किया था

सोमवार को पूरे दिन गल्लामंडी में टेबल, सीसीटीवी कैमरे लगाने का काम हुआ। शाम करीब छह बजे तक मतगणना की तैयारियां पूरी कर ली गईं। दो हाल में सात-सात टेबल लगाए गए हैं। प्रत्येक टेबल पर एक माइक्रोआब्र्जवर समेत तीन कर्मचारी तैनात किए गए हैं। प्रत्येक टेबल पर ईवीएम लाने और ले जाने के लिए एक-एक चतुर्थश्रेणी कर्मचारी की तैनाती की गई है। प्रभारी डीएम डॉ. महेंद्र कुमार ने एडीएम सिटी अतुल कुमार, एडीएम आपूर्ति डॉ. बसंत अग्रवाल के साथ निरीक्षण किया।

घाटमपुर में ये हैं उम्मीदवार

दल         उम्मीदवार

भाजपा    उपेंद्र नाथ पासवान

बसपा      कुलदीप संखवार

कांग्रेस     डॉ. कृपाशंकर

सभी जन पार्टी   अशोक पासवान

अर्जक अधिकार दल   विपिन कुमार

इन पर रहेगा प्रतिबंध

  • -गणना हाल में मोबाइल लेकर कोई नहीं जाएगा।
  • -पानी की बोतल लेकर जाने पर रोक रहेगी।
  • – माचिस व अन्य कोई ज्वलनशील पदार्थ भी लेकर प्रवेश नहीं मिलेगा।

मास्क पहनना अनिवार्य

मतगणना एजेंट हो या उम्मीदवार अथवा मतगणना कार्मिक सभी के लिए मास्क जरूरी। मास्क नहीं होने पर अंगौछा या रूमाल मुंह पर बांधना होगा। बिना मास्क के वापस कर दिया।

र टेबल पर सैनिटाइजर और मास्क

मतगणना कक्ष के प्रत्येक टेबल पर सैनिटाइजर और मास्क की व्यवस्था की जाएगी। ग्लब्स भी रखे जाएंगे। जैसे ही कोई नई ईवीएम आएगी कर्मचारी हाथ को सैनिटाइज करेंगे फिर ईवीएम खोलेंगे।

  • मतगणना की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कोरोना प्रोटोकॉल का पालन कराया जाएगा ताकि कोई संक्रमित न हो। माइक्रोआब्जर्वर भी तैनात कर दिए गए हैं। -डॉ. बसंत अग्रवाल, उप जिला निर्वाचन अधिकारी।

 

Hot this week

Now Is the Time to Think About Your Small-Business Success

Find people with high expectations and a low tolerance...

Program Will Lend $10M to Detroit Minority Businesses

Find people with high expectations and a low tolerance...

Kansas City Has a Massive Array of Big National Companies

Find people with high expectations and a low tolerance...

Olimpic Athlete Reads Donald Trump’s Mean Tweets on Kimmel

Find people with high expectations and a low tolerance...

The Definitive Guide To Marketing Your Business On Instagram

Find people with high expectations and a low tolerance...

Topics

Now Is the Time to Think About Your Small-Business Success

Find people with high expectations and a low tolerance...

Program Will Lend $10M to Detroit Minority Businesses

Find people with high expectations and a low tolerance...

Kansas City Has a Massive Array of Big National Companies

Find people with high expectations and a low tolerance...

Olimpic Athlete Reads Donald Trump’s Mean Tweets on Kimmel

Find people with high expectations and a low tolerance...

The Definitive Guide To Marketing Your Business On Instagram

Find people with high expectations and a low tolerance...

How Mary Reagan Gave Glamour and Class to the Elites Society

Find people with high expectations and a low tolerance...

Entrepreneurial Advertising: The Future Of Marketing

Find people with high expectations and a low tolerance...

Mobile Marketing is Said to Be the Future of E-Commerce

Find people with high expectations and a low tolerance...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img