बुलंदशहर, बुलंदशहर जिले की सदर विधानसभा सीट पर तीन नवंबर को उपचुनाव के लिए मतदान हुआ था, मतदान के बाद मंगलवार 8:00 बजे नगर की नई मंडी परिसर में कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना शुरू कर दी गई है। पांचवें राउंड में भाजपा को 16499 और बसपा 11805 मत मिले हैं। भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी उषा सिरोही 4694 मतों से आगे चल रही हैं। सबसे पहले बैलेट पेपर की गिनती शुरू की गई है। इसके लिए तीन टेबल लगाए गए हैं। मालूम हो कि सदर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में मुख्य दलों के साथ कुल 18 प्रत्याशी मैदान में है। मंगलवार की सुबह 7:00 बजे कड़ी सुरक्षा के बीच ईवीएम को प्रत्याशियों के समक्ष गोदाम से बाहर निकाला गया है और उसके बाद मतगणना की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बाद में 8.30 बजे से ईवीएम से मतों की गिनती शुरू करा दी गई।
राउंडवार किसको कितने मत मिले
UP Bulandshahr By Election Result 2020 Updates:
01:20 PM: 14वें राउंड में भाजपा प्रत्याशी 17118 मतों से आगे। भाजपा प्रत्याशी उषा सिरोही को 46782 मत मिले। बसपा प्रत्याशी हाजी यूनुस को 29664 मत मिले। आजाद समाज पार्टी प्रत्याशी मोहम्मद यामीन को 7060 मत मिले। कांग्रेस सुशील चौधरी को 5917 मत मिले। रालोद-सपा गठबंधन प्रत्याशी प्रवीण कुमार को 1006 मत मिले।
12:40 PM: 10वें राउंड में भाजपा प्रत्याशी 7175 मतों से आगे। भाजपा प्रत्याशी उषा सिरोही को 32157 मत मिले। बसपा प्रत्याशी हाजी यूनुस को 24982 मत मिले। कांग्रेस सुशील चौधरी को 4720 मत।रालोद-सपा गठबंधन प्रत्याशी प्रवीण कुमार को 4562 मत।
12:00 PM: आठवें राउंड में भाजपा प्रत्याशी उषा सिरोही 5414 मतों से आगे। भाजपा प्रत्याशी उषा सिरोही को अब तक 25392 मत मिले। बसपा प्रत्याशी हाजी यूनुस को अब तक 19978 मत मिले।
11:40 AM: सातवें राउंड भाजपा 5831 मतों से आगे। भाजपा प्रत्याशी उषा सिरोही को अब तक 22527 मत मिले। बसपा प्रत्याशी हाजी यूनुस को अब तक 16696 मत मिले।
11:18 AM: बुलंदशहर में पांचवें राउंड में भाजपा को 16499 और बसपा 11805 मत मिले हैं। भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी उषा सिरोही 4694 मतों से आगे चल रही हैं।
10:50 AM: चौथे राउंड में भाजपा प्रत्याशी 4383 मतों से आगे। भाजपा प्रत्याशी उषा सिरोही को 13788 मत मिले और बसपा प्रत्याशी हाजी यूनुस को 9405 मत मिले हैं।
कुल होने हैं 28 राउंड
जनपद की सदर विधानसभा सीट से विधायक रहे विरेंद्र सिंह सिरोही के निधन के बाद इस सीट पर चुनाव की प्रक्रिया शुरू की गई। उप चुनाव मैदान में कुल 18 प्रत्याशियों ने आमद दर्ज कराई और तीन नवंबर को मतदान हुआ। मतगणना की प्रक्रिया 28 राउंड में पूरी की जाएगी। आज नगर की नई मंडी परिसर में मतगणना होनी है। पुलिस प्रशासन ने पूरी तैयारी की हुई है। चुनाव मैदान में भाजपा प्रत्याशी के रूप में उषा सिरोही, बसपा से हाजी यूनुस,कांग्रेस से सुशील चौधरी, रालोद और सपा गठबंधन से प्रवीण कुमार सिंह और आजाद समाज पार्टी से हाजी यामीन सहित 18 प्रत्याशी हैं। जिसमें से पांच महिलाएं हैं और चार निर्दलीय हैं।
टाइम लाइन उपचुनाव मतगणना
समय बीजेपी बीएसपी अंतर
9:00 बजे 3211 2441 770
10:00 बजे 6335 4515 1818
10:30 बजे 10335 6640 3725
11:00 बजे 13788 9405 4383
11:15 बजे 16499 11805 4694
11:30बजे 19971 14701 5270
12:00बजे 22527 16698 5831
12:20बजे 25392 19978 5414
12:30बजे 28936 22618 6318
12:50बजे 32157 24982 7155
01:00बजे 34792 27272 7520
01:10बजे 38482 28641 9841
01:20बजे 43005 29156 13849
01:30बजे 46782 29664 17118
01:40बजे 49985 31582 18403
01:50बजे 50648 36772 13877

