राष्ट्रीयताजनगरी में हवा सबसे खराब स्थिति में, आज हो सकता है कुछ...

ताजनगरी में हवा सबसे खराब स्थिति में, आज हो सकता है कुछ सुधार

[object Promise]

आगरा, आगरा में सीजन की सबसे खराब वायु गुणवत्ता सोमवार को दर्ज की गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) की रिपोर्ट के अनुसार यहां एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआइ) 474 पर पहुंच गया, जो कि रविवार के एक्यूआइ 458 से अधिक रहा। वायु गुणवत्ता के लगातार तीसरे दिन खतरनाक स्थिति में रहने से हवा दमघोंटू हो गई है। घर से बाहर निकलने पर खांसी उठ रही है और आंखों में जलन हो रही है। आगरा सोमवार को देश में आठवां और प्रदेश में तीसरा सबसे अधिक प्रदूषित शहर रहा, जबकि रविवार को यह देश में सर्वाधिक प्रदूषित शहर रहा था।

[object Promise]
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट के अनुसार वायु गुणवत्ता लगातार 33वें दिन खराब स्थिति में दर्ज की गई। एयर क्‍वालिटी इंडेक्‍स दर्ज हुआ 474 पर एक दिन पहले था 458 पर। सोमवार को सीजन की सबसे खराब हवा सांस लेना हुआ दूभर।

संजय प्लेस स्थित आटोमेटिक मानीटरिंग स्टेशन पर पिछले 24 घंटों में एकत्र आंकड़ों के आधार पर आगरा में वायु गुणवत्ता की स्थिति पर सीपीसीबी प्रतिदिन शाम को रिपोर्ट जारी करता है। सोमवार को हवा में घुली कार्बन मोनोआक्साइड की अधिकतम मात्रा मानक चार माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर के 29 गुना से अधिक रही। अति सूक्ष्म कणों की अधिकतम मात्रा मानक 60 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर के आठ गुना से अधिक और न्यूनतम मात्रा मानक के छह गुना से अधिक रही। सीपीसीबी के प्रभारी अधिकारी कमल कुमार ने बताया कि आगरा में वायु गुणवत्ता खतरनाक स्थिति में पहुंचने के लिए मौसम के साथ ही प्रदूषक तत्वों के स्रोत पर नियंत्रण नहीं किया जाना है। बारिश होने या फिर तेज हवा चलने पर ही धुंध छंटेगी।

यह हैं प्रदूषण के मुख्य कारण

  • निर्माण कार्यों में धूल उड़ने से रोकने के कोई इंतजाम नहीं किया जाना।

  • शहर में मुख्य मार्गों पर खोदाई के चलते डायवर्जन है, जिससे जगह-जगह जाम लगने से वायु प्रदूषण बढ़ रहा है।

  • सड़कों की उचित सफाई नहीं हो रही है।

  • कूड़ा जलने पर रोक नहीं लग पा रही है।

यह हैं मानक

एक्यूआइ, स्थिति

0-50, अच्छी

51-100, संतोषजनक

101-200, मध्यम

201-300, खराब

301-400, बहुत खराब

401-500, खतरनाक

देश के प्रदूषित शहर

क्रम, शहर, एक्यूआइ

  1. धौरेरा, 491

  2. मानेसर, 483

  3. गाजियाबाद, गुरुग्राम, 482

  4. हिसार, 480

  5. भिवाड़ी, 479

  6. ग्रेटर नोएडा, 478

  7. दिल्ली, 477

  8. आगरा, 474

पिछले कुछ दिनों में एक्यूआइ की स्थिति

तिथि, एक्यूआइ, स्थिति

1 नवंबर, 339, बहुत खराब

2 नवंबर, 271, खराब

3 नवंबर, 264, खराब

4 नवंबर, 276, खराब

5 नवंबर, 373, बहुत खराब

6 नवंबर, 399, बहुत खराब

7 नवंबर, 417, खतरनाक

8 नवंबर, 458, खतरनाक

9 नवंबर, 474, खतरनाक

प्रदूषक तत्वों की स्थिति

सोमवार

प्रदूषक तत्व, न्यूनतम, अधिकतम, औसत

कार्बन मोनोआक्साइड, 34, 118, 68

नाइट्रोजन डाइ-आक्साइड, 36, 171, 89

ओजोन, 2, 148, 85

अति सूक्ष्म कण, 374, 500, 474

रविवार

प्रदूषक तत्व, न्यूनतम, अधिकतम, औसत

कार्बन मोनोआक्साइड, 18, 189, 57

नाइट्रोजन डाइ-आक्साइड, 32, 240, 120

ओजोन, 2, 191, 107

अति सूक्ष्म कण, 327, 500, 458

पिछले चार वर्षाें में नौ नवंबर को एक्यूआइ

2016- 500

2017- 426

2018- 411

2019- 92

 

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories