राष्ट्रीयआगरा में अब कोरोना वायरस संक्रमण के औसतन 70 नए केस आ...

आगरा में अब कोरोना वायरस संक्रमण के औसतन 70 नए केस आ रहे हर दिन

[object Promise]

आगरा,  ताजनगरी में अक्‍टूबर में जहां कोरोना वायरस के हर दिन आने वाले नए केसों का औसत 35 पर पहुंच गया था। नवंबर में यह दोगुना होकर 70 तक पर आ गया है। अभी तो सर्दियों की शुरुआत ही है। जैसा कहा जा रहा है कि सर्दियों में कोरोना वायरस कहर बरपाएगा, आगरा के परिप्रेक्ष्‍य में यह बात सही होती दिख रही है। जिस तरह नए केस बढ़ रहे हैं। आगरावासियों को सावधानी भी बढ़ानी होगी। सोमवार को दिनभर में 71 मामले रिपोर्ट हुए थे। इससे पहले रविवार को 78 मामले आए थे। अब कुल कोरोना संक्रमित 7808 हो चुके हैं। मृतक संख्‍या 150 हो चुकी है। वर्तमान में एक्टिव केस बढ़कर 536 हो गए हैं। अागरा में अब तक कुल 7,122 लोग स्‍वस्‍थ भी हो चुके हैं। सोमवार तक 2,92,515 लोगों के टेस्‍ट हो चुके हैं। रविवार तक 2,90,060 लोगों की जांच हो चुकी थी। ठीक होने की दर घटकर 91.21 फीसद पर आ चुकी है। इधर एसएसपी बबलू कुमार के संपर्क में रहने के चलते डीएम पीएन सिंह ने भी अपनी जांच कराई थी, उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है।

536 संक्रमितों का चल रहा इलाज

डाक्टर दंपती, उनकी दोनों बेटी के साथ ही सोमवार को कोरोना के 71 नए केस आए थे। कोरोना संक्रमितों की संख्या 7808 पहुंच गई है। 7122 मरीज ठीक हो चुके हैं, 536 मरीज भर्ती हैं। मास्टर प्लान रोड निवासी डाक्टर दंपती, उनकी दो बेटी, एसएन मेडिकल कालेज के जूनियर डाक्टर, महिला जूनियर डाक्टर, वेटनरी हास्पिटल, बिचपुरी के डाक्टर, सिविल लाइंस, इंद्रापुरम, शाहगंज, महर्षिपुरम, मोतीकटरा निवासी मरीज में कोरोना की पुष्टि हुई है। कोरोना संक्रमित 536 मरीजों का इलाज चल रहा है।

एम्बुलेंस सेवाएंं

108 सेवा- 35

ALS सेवा- 02

102 सेवा- 44

नवंबर में यूं बढ़ा आगरा में कोरोना का ग्राफ

01 नवंबर, 48 नए, कुल कोरोना संक्रमित 7281, 146 की मौत, 6763 लोग हुए ठीक।

02 नवंबर, 49 नए, कुल कोरोना संक्रमित 7330, 146 की मौत, 6812 लोग हुए ठीक।

03 नवंबर, 61 नए, कुल कोरोना संक्रमित 7391, 146 की मौत, 6857 लोग हुए ठीक।

04 नवंबर, 53 नए, कुल कोरोना संक्रमित 7444, 147 की मौत, 6889 लोग हुए ठीक।

05 नवंबर, 68 नए, कुल कोरोना संक्रमित 7512, 148 की मौत, 6913 लोग हुए ठीक।

06 नवंबर, 79 नए, कुल कोरोना संक्रमित 7591, 148 की मौत, 6965 लोग हुए ठीक।

07 नवंबर, 67 नए, कुल कोरोना संक्रमित 7658, 149 की मौत, 7021 लोग हुए ठीक।

08 नवंबर, 78 नए, कुल कोरोना संक्रमित 7736, 150 की मौत, 7072 लोग हुए ठीक।

09 नवंबर, 71 नए, कुल कोरोना संक्रमित 7808, 150 की मौत, 7122 लोग हुए ठीक।

[object Promise]
04 नवंबर, 53 नए, कुल कोरोना संक्रमित 7444, 147 की मौत, 6889 लोग हुए ठीक।

05 नवंबर, 68 नए, कुल कोरोना संक्रमित 7512, 148 की मौत, 6913 लोग हुए ठीक।

06 नवंबर, 79 नए, कुल कोरोना संक्रमित 7591, 148 की मौत, 6965 लोग हुए ठीक।

07 नवंबर, 67 नए, कुल कोरोना संक्रमित 7658, 149 की मौत, 7021 लोग हुए ठीक।

08 नवंबर, 78 नए, कुल कोरोना संक्रमित 7736, 150 की मौत, 7072 लोग हुए ठीक।

09 नवंबर, 71 नए, कुल कोरोना संक्रमित 7808, 150 की मौत, 7122 लोग हुए ठीक।

 

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories