40 घंटे जलने वाला बनाया मिट्टी का दीया, मिला नेशनल अवॉर्ड

admin
By admin
3 Min Read

[object Promise]

त्योहारों का मौसम शुरू हो चुका है. देश भर में द‍िवाली की तैयारी शुरू हो चुकी है. इसी बीच छत्तीसगढ में कोंडागांव के रहने वाले अशोक चक्रधारी ने 24 से 40 घंटे तक लगातार जलने वाला म‍िट्टी का द‍िया (Clay lamp) बनाया है. इसके लिए उन्हें नेशनल मेरिट अवार्ड सर्टिफिकेट भी दिया गया है.

सोशल मीडिया पर भी इस दीए की काफी चर्चा है. लोग फोन कर दिए बनाने वाले शिल्पकार (Architect) से इसकी डिमांड कर रहे हैं.

छत्तीसगढ़ में कोंडागांव के रहने वाले शिल्पकार अशोक चक्रधारी ने 24 से 40 घंटे तक लगातार जलने वाला मिट्टी का दीया बनाया है. इसके लिए उन्हें नेशनल मेरिट अवार्ड सर्टिफिकेट भी दिया गया है. अशोक कई सालों से वो यही काम कर रहे हैं. उनका कहना है कि उन्होंने 35 साल पहले एक ऐसा ही दीया देखा था और उसी को ध्यान में रखते हुए उन्होंने ये दीया बनाया है.

अब जब सोशल मीडिया पर ये दीए आ गए हैं तो लोग अशोक चक्रधारी को फोन करके इनकी डिमांड कर रहे हैं. शिल्पकार ने बताया कि, “35 साल पहले मैंने एक दीया देखा था, उसी को ध्यान में रख कर मैंने ये बनाया है. मुझे इस साल नवरात्रि में किसी ने फोन करके बताया कि आपने जो दीया बनाया है, हमें भी वैसा चाहिए. तब मुझे पता चला कि मेरा वीडियो वायरल हो गया है जिसके कारण मुझे लोग कॉल कर रहे हैं. हम रोज़ 50-60 ऐसे खास दीए बना रहे हैं. हमने इसकी कीमत 200 से 250 रुपये रखी है.”

सोशल मीडिया पर भी इस 40 घंटे जलने वाले दीए की तस्वीरें छाई हुई हैं. लोग इसे ना सिर्फ डिमांड कर रहे हैं बल्कि इस पर अपने कमेंट और रिएक्शन दे रहे हैं. कम कीमत पर इन एनवायरमेंट फ्रेंडली दियों को लोग खूब पसंद कर रहे हैं.

Share This Article