राष्ट्रीयआइपीएल : सट्टा लगवा रहे गल्ला कारोबारी के बेटे को पुलिस ने...

आइपीएल : सट्टा लगवा रहे गल्ला कारोबारी के बेटे को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 5.37 लाख बरामद किए

[object Promise]

कानपुर,  किदवईनगर पुलिस ने जूही बारादेवी के पास कारोबारी के घर में छापा मारकर उसके बेटे को आइपीएल पर सट्टा खिलाते हुए पकड़ लिया। करीब 5.37 लाख रुपये नगद, तीन मोबाइल फोन, रजिस्टर आदि सामान बरामद हुआ है। जांच में सामने आया है कि आरोपित ने सट्टा खिलाने के लिए बांदा के किसी सट्टा माफिया से वाट्सएप पर आइडी व पासवर्ड लिया था। यही आइडी उसने आगे भी कई लोगों को बेची थी। गिरफ्तारी के बाद आरोपित के रिश्तेदार ने आरोप लगाया है कि पुलिस घर से आठ लाख रुपये व रिवाल्वर ले गई थी।

छापेमारी के बाद बरामद किया गया सामान 

आइपीएल मैचों पर सट्टेबाजी रोकने के लिए पुलिस टीमें लगातार कार्रवाई कर रही हैं। सोमवार रात पुलिस को सूचना मिली कि जूही बारादेवी के पास नटवन टोला में गल्ला कारोबारी का बेटा सौरभ साहू सट्टेबाजी करा रहा है। इस पर किदवईनगर थाना प्रभारी धनेश प्रसाद ने टीम के साथ छापा मारा और सौरभ को हिरासत में ले लिया। उसके पास से तीन मोबाइल फोन बरामद हुए, जिसकी मदद से वह लोगों को सट्टे का भाव बता रहा था और वाट्सएप के जरिए आइडी व पासवर्ड बेचता था। तलाशी में उसके कमरे से 5.37 लाख रुपये नगद, घड़ी भी मिली।

इनका ये है कहना 

आरोपित सौरभ साहू वाट्सएप के जरिए सट्टा भी बुक करता था। उसके मोबाइल फोन में कई लोगों से सट्टे की आइडी व पासवर्ड देने के मैसेज व रकम का आदान प्रदान होने के मैसेज मिले हैं। आरोपित ने अपने खातों में ऑनलाइन पैसा भी मंगवाया था। बांदा के व्यक्ति की तलाश की जा रही है। – साउथ दीपक भूकर, एसपी

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories