[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » Scientoon: Covid-19 से जुड़ी सारी जानकारी ‘Bye Bye Corona’ के जरिए मिलेगी , राज्यपाल ने किया उद्घाटन
राष्ट्रीय

Scientoon: Covid-19 से जुड़ी सारी जानकारी ‘Bye Bye Corona’ के जरिए मिलेगी , राज्यपाल ने किया उद्घाटन

admin
Last updated: April 17, 2026 1:38 pm
admin
Share
SHARE

[object Promise]
[object Promise]
लखनऊ में कोरोना वायरस पर विश्व की पहली साइंटून आधारित पुस्तक “बाय-बाय कोरोना” का विमोचन राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने गुरुवार को किया। विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग की स्वायत्त संस्था विज्ञान प्रसार द्वारा पुस्तक का प्रकाशन किया गया है।

लखनऊ कोरोना वायरस पर विश्व की पहली साइंटून आधारित पुस्तक “बाय-बाय कोरोना” का विमोचन राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने गुरुवार को किया। विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग की स्वायत्त संस्था विज्ञान प्रसार द्वारा पुस्तक का प्रकाशन किया गया है। इस पुस्तक को सीडीआरआई के पूर्व वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं साइंटून के जनक डॉ.प्रदीप के. श्रीवास्तव ने लिखा है। विज्ञान प्रसार के निदेशक डॉ.नकुल पाराशर और प्रकाशन विभाग के प्रमुख निमिष कपूर पुस्तक के प्रमुख संपादक और संपादक हैं।

तेरह अध्यायों में प्रकाशित इस पुस्तक में कोरोना वायरस के बारे में विस्तृत जानकारी रोचक ढंग से साइंस कार्टून्स (साइंटून्स) के जरिये दी गई है। महामारी से लेकर वैश्विक महामारी, कोविड-19 और उससे जुड़े लक्षणों, बीमारी की रोकथाम और सावधानियों को साइंटून्स के माध्यम से चित्रण किया गया है। उन्होंने बताया कि विज्ञान विषयक कार्टून्स को साइंटून्स कहा जाता है। इसके माध्यम से विज्ञान से जुड़े जटिल तथ्यों को भी आमजन के लिए बेहद रोचक एवं हल्के-फुल्के अंदाज में पेश करने का प्रयास किया जाता है। साइंटून्स में भारत विश्व में शीर्ष स्थान रखता है। देश-विदेश के कई विश्वविद्यालयों एवं संस्थानों में एम.एससी. पाठ्यक्रम में साइंटून्स का अध्ययन शामिल है। “बाय-बाय कोरोना” पुस्तक में शामिल एक अध्याय आर्ट ऑफ लीविंग विद कोरोना है, जिसमें विभिन्न स्थानों पर कोरोना से बचाव की जानकारी दी गई है। यह जाने-माने साइंटूनिस्ट प्रदीप के. श्रीवास्तव द्वारा लिखी गई है।

डॉ.श्रीवास्तव के अलावा कई और लोगों ने इसमें अपना योगदान दिया है। डॉ.पाराशर ने कहा कि साहित्य की सचित्र प्रस्तुति हमेशा पाठकों का ध्यान बनाए रखने का सबसे शक्तिशाली माध्यम है। संचार के ग्राफिक आधारित वर्णन में कार्टूनों को हमेशा पसंद किया गया है। साइंटून्स के क्षेत्र में ””””बाय-बाय कोरोना”””” अपने प्रासंगिक विषय के रूप में अलग स्थान रखती है, जिसे कार्टून के रूप पेश करना एक महत्वपूर्ण पहल है। विज्ञान प्रसार के प्रमुख निमिष कपूर ने कहा कि बचाव के लिए जागरूकता अहम है, जो अंततः हमें महामारी से बचा सकती है। ऐसे में कोरोना पर यह पुस्तक बेहद लोकप्रिय होगी। ब्राजील के साओ पॉलो में भी ब्राजील इंडिया नेटवर्क द्वारा इसे लोकार्पित किया जाएगा

पुस्तक का 3डी संस्करण लाने की भी योजना है, ताकि बोलते हुए साइंटून्स को विभिन्न भाषाओं में भारत और विदेशों में पहुंचाया जा सके और इसका उपयोग कोरोना वायरस के खिलाफ दुनिया भर में जागरूकता के प्रसार के लिए किया जा सके।

 

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article डीएम व एसपी द्वारा सीताकुण्ड स्थित मूर्ति विसर्जन स्थल/घाट का किया गया निरीक्षण
Next Article मॉर्निंग वॉकर्स को करना होगा इंतजार, अभी नहीं खुलेगा NBRI गार्डन

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?