[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » मॉर्निंग वॉकर्स को करना होगा इंतजार, अभी नहीं खुलेगा NBRI गार्डन
राष्ट्रीय

मॉर्निंग वॉकर्स को करना होगा इंतजार, अभी नहीं खुलेगा NBRI गार्डन

admin
Last updated: April 17, 2026 1:38 pm
admin
Share
SHARE

[object Promise]

लखनऊ कोविड-19 के चलते राष्ट्रीय वनस्पति अनुसंधान संस्थान (एनबीआरआई) गार्डन मॉर्निंग वॉकर्स के लिए फिलहाल अभी कुछ समय और नहीं खुलेगा। यानी सुबह सैर के लिए यहां आने वाले लोगों को कुछ और समय इंतजार करना होगा। एनबीआरआई के मुख्य वैज्ञानिक एवं उद्यान प्रभारी डॉ. एस.के.तिवारी ने बताया कि कोविड-19 के चलते फिलहाल इस पर रोक लगाई गई है।

[object Promise]
कोविड-19 के चलते लखनऊ के राष्ट्रीय वनस्पति अनुसंधान संस्थान (एनबीआरआई) गार्डन मॉर्निंग वॉकर्स के लिए फिलहाल अभी कुछ समय और नहीं खुलेगा। यानी सुबह सैर के लिए यहां आने वाले लोगों को कुछ और समय इंतजार करना होगा।

उन्होंने कहा कि उद्यान में हर रोज 500 से 1000 लोग सामान्य दिनों में सैर के लिए आते थे। चूंकि सरकार द्वारा 200 से अधिक लोगों के एक जगह एकत्र होने पर प्रतिबंध है इसलिए उद्यान को मॉर्निंग वॉकर्स के लिए फिलहाल बंद ही रखने का फैसला लिया गया है। डॉ.तिवारी ने कहा गार्डन में लोगों को सीमित संख्या में ही प्रवेश देने कि फिलहाल कोई व्यवस्था लागू नहीं हो सकती है। ऐसे में एक बार गार्डन खोलने पर लोगों को रोकना असंभव होगा।यह सरकार द्वारा जारी प्रोटोकॉल का भी उल्लंघन होगा। उन्होंने कहा सैर के लिए आने वाले ज्यादातर लोग वरिष्ठ नागरिक होते हैं जिनके लिए प्रोटोकॉल में अभी भी पाबंदी है। ऐसे में किसी तरीके का जोखिम उठाना संभव नहीं है।डॉ.तिवारी ने कहा कि गार्डन में वॉक के लिए आने वाले नागरिक शौचालय का भी प्रयोग करते हैं। कई लोग दातून करते हैं और इधर-उधर थूकते भी हैं। इतनी बड़ी संख्या में आने वालों में किसी को संक्रमण है या नहीं यह भी पता लगाना मुश्किल है। वहीं कौन बाहर से यात्रा करके आया है इसकी भी जानकारी जुटाना संभव नहीं है। ऐसे में संस्थान के सुरक्षा कर्मचारियों व अन्य कर्मचारियों को किसी तरह के जोखिम में नहीं डाला जा सकता है। इसलिए जब तक सरकार की तरफ से प्रतिबंध नहीं हटता गार्डन में मॉर्निंग वॉकर के प्रवेश पर रोक रहेगी। यह वरिष्ठजनों के साथ साथ अन्य लोगों के भी हित में है।

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article Scientoon: Covid-19 से जुड़ी सारी जानकारी ‘Bye Bye Corona’ के जरिए मिलेगी , राज्यपाल ने किया उद्घाटन
Next Article पैर रखते ही धंसक गई बालू, गंगा नदी में समा गया किसान युवक, तलाश में जुटे ग्रामीण और गोताखोर

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?