[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री विनायकदादा पाटिल का निधन
प्रदेश

महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री विनायकदादा पाटिल का निधन

admin
Last updated: April 18, 2026 9:31 am
admin
Share
SHARE

[object Promise]

नासिक । महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री तथा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विनायकदादा पाटिल का नासिक के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 77 वर्ष के थे। पाटिल के पारिवारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी है। वह कुछ समय से बीमार थे। सूत्रों ने बताया कि पाटिल ने शुक्रवार रात अंतिम सांस ली। उन्होंने कहा कि पहले पाटिल का मुंबई के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था। कुछ दिन पहले उन्हें नासिक ले जाया गया था। शुक्रवार को उन्हें गुर्दा संबंधी रोग के इलाज के लिये नासिक के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद पवार के करीबी माने जाने वाले पाटिल राज्य के उद्योग, सांस्कृतिक मामलों, युवा एवं खेल मंत्री रह चुके थे।

उन्हें कृषि तथा वानिकी क्षेत्र और देशभर में जटरोफा की पैदावार में उनके योगदान के लिये जाना जाता है। कुसुमगराज के नाम से मशहूर मराठी साहित्यकार दिवंगत वी वी शिरवाडकर ने पाटिल को वनाधिपति की उपाधि दी थी। पाटिल के परिवार में दो बेटियां, दामाद और नाती-नातिन हैं। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने पाटिल के निधन पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने ट्वीट किया कि एक समय सरपंच रहे पाटिल महाराष्ट्र के मंत्री तक बने। उन्होंने राज्य और किसानों के कल्याण के लिये काफी काम किया।

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article बिहार जान चुका है सच्चाई, इस बार मिलेगा जवाब: राहुल गांधी
Next Article बिहार चुनाव: तेजस्वी ने राजद का जारी किया घोषणा पत्र

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?