[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » “नारियल लेकर नहीं तो क्या शैंपेन की बोतल लेकर चलूं”- कमलनाथ पर शिवराज का तंज
प्रदेश

“नारियल लेकर नहीं तो क्या शैंपेन की बोतल लेकर चलूं”- कमलनाथ पर शिवराज का तंज

admin
Last updated: April 18, 2026 9:31 am
admin
Share
SHARE

[object Promise]

भोपाल। मध्य प्रदेश में हो रहे विधानसभा उपचुनावों के मतदान की तारीख नजदीक आने के साथ-साथ सियासत तेज होते जा रहा है। राज्य की दोनों प्रमुख पार्टियों भाजपा और कांग्रेस के नेताओं में जुबानी जंग काफी तेज हो चुकी है। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के नारियल वाले बयान पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज जमकर पलटवार किया है।

मुरैना में एक जनसभा को संबोधित करते हुए शिवराज सिंह ने कहा कि ढेला भरका तुमने (कमलनाथ) काम नहीं किया। हम मुरैना में मेडिकल कॉलेज खोलेंगे तो नारियल फोड़ेंगे कि नहीं फोड़ेंगे। हम चंबल का पानी लाएंगे तो नारियल फोड़ेंगे कि नहीं फोड़ेंगे। हम बिठौरा में कॉलेज खोलेंगे तो नारियल फोड़ेंगे कि नहीं फोड़ेंगे। हम यहां की बिजली की लाइन बदलवाएंगे तो नारियल फोड़ेंगे कि नहीं फोड़ेंगे। तुमने कुछ किया ही नहीं, तुम्हारी तो किस्मत ही फूटी थी तो तुम नारियल कहां से फोड़ोगे।

मुरैना विधानसभा के अंतर्गत आने वाले खडगपुर भर्राड में आयोजित एक जनसभा में कमलनाथ पर अपना हमला जारी रखते हुए शिवराज सिंह ने कहा कि कहते हैं कि शिवराज तो नारियल लेकर घूमता है। नारियल लेकर नहीं घूमूं तो क्या शैंपेन की बोतल लेकर घूमूं।

शिवराज सिंह ने आगे कहा कि हमारे संस्कार अलग हैं। भारत की संस्कृति अलग है परंपराएं अलग हैं। नारियल तो देवी जी को चढ़ाते हैं। नवरात्रि का समय है। हमारी संस्कृति हमारे संस्कार यही हैं। कमलनाथ पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि इतना ही नहीं वे और गुस्सा हो गए कहने लगे शिवराज सिंह चौहान तो कलाकार है। हमने कहा हम तो सीधे-साधे किसान के बेटा हैं। जैत में कच्चे घर में पैदा हुए। 

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article परिवार समेत अपने पैतृक गांव पहुंचे एनएसए अजीत डोभाल
Next Article आदेश जारी 26 अक्टूबर से 14 नवंबर तक चलने वाले अभियान के लिए

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?