राष्ट्रीयश्रीनगर के 2 प्रमुख शॉपिंग मॉल में आयकर विभाग ने की छापेमारी

श्रीनगर के 2 प्रमुख शॉपिंग मॉल में आयकर विभाग ने की छापेमारी

[object Promise]

श्रीनगर । आयकर विभाग विभाग ने जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में दो प्रमुख शॉपिंग मॉल सहित कई स्थानों पर छापामारी की। आयकर अधिकारियों ने स्थानीय पुलिस और सीआरपीएफ के दस्ते के साथ शहर के विपणन क्षेत्र (मार्केटिंग एरिया) में दो मॉल पर छापेमारी की।

ये छापेमारी श्रीनगर में रेजिडेंसी रोड क्षेत्र में एम. एस. शॉपिंग मॉल और मौलाना आजाद रोड पर सिटी वॉक शॉपिंग मॉल में की गई।

इसके साथ ही नौहट्टा, निशात, राजबाग और श्रीनगर के कुछ अन्य स्थानों पर कई स्थानीय व्यापारियों के ठिकानों पर एक साथ छापे मारे गए।

रिपोर्ट में कहा गया है कि इन आयकर छापे के दौरान कुछ दस्तावेज और रिकॉर्ड जब्त किए गए हैं। हालांकि आयकर अधिकारियों में से किसी ने भी की गई छापेमारी के कारणों का खुलासा नहीं किया।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

Related Articles

Popular Categories