राष्ट्रीयमिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत जनपद में विभिन्न स्थानों पर परिवहन विभाग...

मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत जनपद में विभिन्न स्थानों पर परिवहन विभाग द्वारा आयोजित हुए जागरूकता कार्यक्रम

[object Promise]

रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

अमेठी। मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत आज जनपद के सभी विकास खंडों, आंगनवाड़ी केंद्रों एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों/विद्यालयों/स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित कर बच्चों की सुरक्षा से संबंधित विभिन्न प्रकार के उपायों तथा बच्चों के विरुद्ध हो रहे विभिन्न अपराधों के रोकथाम के बारे में विस्तृत रूप से प्रचार-प्रसार के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया गया। उक्त अभियान में महिलाएं, बालिकाएं, बालकों के द्वारा प्रतिभाग किया गया, इसके साथ ही पुलिस विभाग द्वारा आज जनपद में “मिशन शक्ति” अभियान के तहत नारी सुरक्षा/नारी सम्मान/नारी स्वावलंबन के प्रति जनपद अमेठी में महिलाओं एवं बालिकाओं के मध्य सशक्तिकरण व विश्वास का वातावरण बनाने के उद्देश्य से जनपद में परिवहन विभाग द्वारा महिला यात्रियों के प्रति अच्छा व्यवहार करना एवं यात्रा के दौरान महिला एवं बालिकाओं की सुरक्षा से सम्बन्धित बिन्दुओं पर ए0आर0टी0ओ0 द्वारा कार्यालय में नारी मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत पारी सुरक्षा एवं नारी सम्मान हेतु शपथ भी दिलायी गयी व अठेहा मार्ग पर चलने वाले समस्त आटो व टैक्सी पर मिशन शक्ति सन्दर्भित स्टीकर लगवाये जाने के साथ ए0आर0उम0 रोडवेज कार्यालय अमेठी में बस चालकों, परिचालकों को महिला यात्रियों से सद्भाव एवं उनका सम्मान करने व यात्रा के समय उन्हें किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पडे़ के सम्बन्ध में विस्तृत रूप से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। विभिन्न स्कूल/कालेजों में जाकर सोशल मीडिया क्राइम के बारे में जैसे- फेसबुक, ह्वाट्स एप पर होने वाले अपराध से बचाव कैसे करें, के बारे में विस्तार से बताया गया तथा महिलाओं को फेसबुक ह्वाट्सएप पर अपने बच्चियों की फोटो पब्लिकली शेयर न करने के बारे में बताया गया तथा सोशल मीडिया पर अनजान लोगो से फ्रेंडशिप न करने जैसी आदि जानकारी देते हुए जागरूक किया गया । महिला थाना प्रभारी द्वारा स्कूल/कालेजों में जाकर बालिकाओं को आत्मरक्षा के गुण सिखाए गये, साथ-साथ 1090(वूमेन पॅावर लाइन), 181(महिला हेल्प लाइन), 108(एम्बुलेंस सेवा), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन), 112(पुलिस आपातकालीन सेवा), 1098(चाइल्ड लाइन), 102(स्वास्थ्य सेवा) आदि के बारे में जागरूक किया गया तथा प्रत्येक थानों पर महिला शिकायतकर्ता के लिए स्थापित महिला हेल्प डेस्क के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गयी। जहाँ पर कोई भी महिलाबालिका अपनी शिकायत दर्ज करा सकती है । एन्टी रोमियो टीम द्वारा सादे वस्त्रों में तथा वर्दी में चेकिंग की जा रही है। चेकिंग के दौरान मिलने वाली महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक किया जा रहा है यदि उनकी कोई समस्या है तो उन्हे नोट कर उसका त्वारित निस्तारण कराया जा रहा है, साथ- साथ प्रत्येक थाना क्षेत्र के चिन्हित हाट-स्पाट पर निरन्तर पैट्रोलिंग की जा रही है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories