राष्ट्रीयजिलाधिकारी द्वारा विपणन शाखा के धान क्रय केन्द्र भॉई बाजार का किया...

जिलाधिकारी द्वारा विपणन शाखा के धान क्रय केन्द्र भॉई बाजार का किया गया आकस्मिक निरीक्षण

[object Promise]

रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

सुलतानपुर 22 अक्टूबर/जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने आज विपणन शाखा धान क्रय केंद्र भांई बाजार विकास खण्ड दूबेपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान केन्द्र प्रभारी मौके पर उपस्थित मिले। उन्होंने केंद्र पर क्रय संबंधी समस्त अभिलेख, निरीक्षण पंजिका, इलेक्ट्रॉनिक कांटा सत्यापित स्थिति में सही वजन देते हुए पाया। हाथ से संचालित पंखा, छन्ना तथा बोरे मौके पर उपलब्ध पाए गए। उन्होंने हाथ से चलने वाले पंखे को स्वयं चलाकर उसका अवलोकन किया। जिलाधिकारी श्री गुप्ता द्वारा नमी मापक यंत्र से उसकी नमी की माप अपनी उपस्थिति में करा कर देखा गया और केन्द्र प्रभारी निर्देशित किया गया कि धान को क्रय कर सूचित किया जाए। उन्होंने धान क्रय केन्द्र पर आये हुए किसान से फोन पर धान विक्रय आदि की जानकारी ली और कहा कि आप सब को केन्द्र पर किसी भी प्रकार की असुविधा हो, तो तत्काल मेरे संज्ञान में लाया जाय। जिलाधिकारी ने जिला खाद्य विपणन अधिकारी को निर्देशित किया कि जनपद के सभी धान क्रय केन्द्रों पर धान क्रय का लक्ष्य अतिशीघ्र आवंटित किया जाय और जनपद में स्थापित सभी क्रय केंद्रों पर फोनिक वार्ता कर लें और जहां जो कमियां हैं, उसे तत्काल ठीक कराना सुनिश्चित करें।निरीक्षण के समय खण्ड विकास अधिकारी डॉ0 संतोष कुमार, केन्द्र प्रभारी अजादार हुसैन सहित सम्बन्धित उपस्थित रहे।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories