[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » परिवर्तन होगा बिहार में और कांग्रेस-राजद की बनेगी सरकार: पायलट
प्रदेश

परिवर्तन होगा बिहार में और कांग्रेस-राजद की बनेगी सरकार: पायलट

admin
Last updated: April 18, 2026 9:31 am
admin
Share
SHARE

[object Promise]

जयपुर । कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने मंगलवार को यहां दावा किया कि बिहार में विधानसभा चुनाव के बाद परिवर्तन होगा और निश्चित रूप से कांग्रेस-राजद की साझा सरकार बनेगी। पायलट ने संवाददाताओं से बातचीत करते कहा, ‘‘बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कथित सुशासन की कलई पूरी तरह से खुल चुकी है। कोरोना काल में श्रमिकों को पूरी तरह उनके अपने हाल पर छोड़ दिया था और कोटा में जो बच्चे फंसे हुए थे, उनको लाने से मना कर दिया था। जिस सुशासन की बात वह करते हैं, उसका पूरी तरह खुलासा हो चुका है। उन्होंने कहा, ‘‘नीतीश कुमार कभी लालू के साथ, कभी भाजपा के साथ, कभी लोजपा के साथ… कुर्सी के लिये जोड़-तोड़ एक तरह से उनकी परिपाटी बन चुकी है।’’

पायलट ने कहा, ‘‘… भाजपा और नीतीश कुमार की पार्टी के लोग कुछ भी बोलें, लेकिन जो महागठबंधन बना है, कांग्रेस और राजद का जो चुनाव अभियान चल रहा है और युवाओं सेजो जुडाव हो रहा है… बिहार में परिवर्तन होगा और मुझे लगता है कि कांग्रेस और राजद की साझा सरकार बिहार में निश्चित रूप से बनेगी।’’ पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहा कि चुनाव प्रचार कार्यक्रम बनने के बाद वह मध्यप्रदेश के बाद बिहार में चुनाव प्रचार करेंगे। राजस्थान में छह नगर निगम चुनावों को लेकर पायलट ने कहा, ‘‘जयपुर, जोधपुर, कोटा के छह नगर निगमों में पहली बार चुनाव हो रहे हैं… परिसीमन के बाद यह पहला चुनाव है.. उत्सुकता बहुत है, बहुत से लोगों को वार्डो की संख्या बढने से मौका मिला है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि अब तक की पार्टी की जो तैयारी रही और सरकार तथा संगठन ने मिलकर जो काम किया है, मुझे विश्वाास है कि छहों निगमों में कांग्रेस पार्टी के मेयर बनेंगे।’’

निगम चुनाव में टिकटों को लेकर असंतोष के बारे में पायलट ने कहा कि पार्टी ने जिनको भी टिकट दिया है, वे सब संगठन के कार्यकर्ता हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ चले गतिरोध के बाद आलाकमान द्वारा गठित उचित स्तरीय समिति के काम पर पायलट ने कहा, ‘‘ हम लोगों ने जब सब कुछ उच्च स्तरीय कमेटी के सदस्यों पर छोड़ रखा है तो वे अपने विवेक से काम करेंगे.. आप जानते है कि बीच में अहमद पटेल और अजय माकन अस्वस्थ हो गये थे और सोनिया गांधी तथा राहुल गांधी विदेश चले गये थे। आज जो भी चर्चा उनको करनी है, वे कर रहे है…. मुझे पूरा विश्वास है, सब बातों का संज्ञान उनके जहन में है और कमेटी बहुत जल्द अपने निर्णय पर आएगी। सबको उसका इंतजार करना चाहिए।

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article पंजाब विधानसभा में नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रस्ताव पेश
Next Article नीतीश और तेजस्वी के ऐसे बदलते रहे बयान….

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?