[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » सेंसेक्स, निफ्टी बढ़त के साथ हुए बंद प्रौद्योगिकी, दूरसंचार शेयरों में लिवाली के चलते
बिजनेस

सेंसेक्स, निफ्टी बढ़त के साथ हुए बंद प्रौद्योगिकी, दूरसंचार शेयरों में लिवाली के चलते

admin
Last updated: April 18, 2026 7:59 am
admin
Share
SHARE

[object Promise]

मुंबई । वैश्विक बाजारों में तेजी के संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार में भी मंगलवार को सुधार रहा और बंबई शेयर बाजार (बीएसई) का सेंसेक्स 113 अंक चढ़कर 40,500 अंक से ऊपर निकल गया। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 23 अंक से अधिक बढ़कर 11,900 अंक के करीब पहुंच गया। बाजार में एचडीएफसी बैंक, एचसीएल टैक्नालॉजी और इन्फोसिस के शेयरों में लिवाली का जोर रहा जिससे इनके शेयरों में बढ़त दर्ज की गई। बीएसई का 30 कंपनी शेयरों पर आधारित सेंसेक्स कारोबार की समाप्ति पर 112.77 अंक यानी 0.28 प्रतिशत बढ़कर 40,544.37 अंक पर ऊंचा बंद हुआ वहीं एनएसई का निफ्टी सूचकांक 23.75 अंक यानी 0.20 प्रतिशत बढ़कर 11,896.80 अंक रहा। सेंसेक्स में शामिल शेयरों में एचसीएल टेक चार प्रतिशत से अधिक चढ़ गया। इसके बाद टेक महिन्द्रा, एशियन पेंट्स, भारती एयरटेल, एचडीएफसी बैंक, लार्सन एण्ड टुब्रो, टीसीएस, महिन्द्रा एण्ड महिन्द्रा, नेस्ले इंडिया और इन्फोसिस में भी बढ़त दर्ज की गई।

इसके विपरीत ओएनजीसी, पावर ग्रिड, एनटीपीसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक, टाटा स्टील, एचडीएफसी और स्टेट बैंक के शेयरों में गिरावट रही। शेयर कारोबारियों के अनुसार घरेलू शेयर बाजारों में व्यापक रूप से एचडीएफसी बैंक, एचसीएल टेक, इन्फोसिस और टीसीएस जैसे सूचकांक में अधिक वजन रखने वाले शेयरों की खरीदारी का जोर रहा। इसके साथ ही वैश्विक बाजारों से भी सकारात्मक संकेत रहे। शंघाई, हांग कांग और सोल के बाजार लाभ में बंद हुये। वहीं, टोक्यो बाजार में गिरावट दर्ज की गई। यूरोप के शेयर बाजारों में शुरुआत बढ़त के साथ हुई। इस बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल का बेंचमार्क ब्रेंट कच्चा तेल 0.33 प्रतिशत घटकर 42.48 डालर प्रति बैरल पर नीचे रहा। विदेशी मुद्रा बाजार में डालर के मुकाबले रुपया 12 पैसे गिरकर 73.49 रुपये प्रति डालर पर बंद हुआ।

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article उत्तराखंड की सबसे बड़ी प्राथमिकी, सबसे लंबी जांच बनने की कगार पर।
Next Article हम अपनी समस्याओं को सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं : धोनी

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?