मनोरंजनअजीब है अपने कमरे में प्रदर्शन करना: अनुषा मणि

अजीब है अपने कमरे में प्रदर्शन करना: अनुषा मणि

[object Promise]

मुंबई । प्लेबैक सिंगर अनुषा मणि इस चीज को लेकर बेहद अजीब महसूस करती हैं कि वे वर्चुअल गिग के दौरान अपने लिविंग रूम से परफॉर्म करती हैं। ऐसा करना महामारी के बीच न्यू नॉर्मल का एक हिस्सा है।

उन्होंने कहा, “हमने अब तक लगभग 5 से 6 वर्चुअल म्यूजिक कॉन्टेस्ट किए हैं। अपने लिविंग रूम में परफॉर्म करना बेहद अजीब लगता है। मैं बहुत आभारी हूं कि लॉकडाउन के दौरान भी और अभी भी अपना काम जारी रख पाई हूं।”

क्या लाइव कॉन्सर्ट्स करने वाले कलाकार के लिए ये वर्चुअल प्रोग्राम संतोषजनक साबित होते हैं? इस पर अनुषा ने जवाब दिया, “वर्चुअल प्रोग्राम से मिलने वाली संतुष्टि अब उन कार्यक्रमों से मिलने वाली संतुष्टि के काफी करीब है, जिसमें बड़े स्टेज पर कलाकार परफॉर्म करता है और दर्शकों की प्रतिक्रियाओं को इतने करीब से देखता है। मुझे लगता है कि मानव अद्भुत प्राणी है, वो चीजों को जल्दी स्वीकार कर लेता है। हमने किसी भी स्थिति से अधिकतम फायदा लेना सीखा है और यही चीज हमने वर्चुअल प्रोग्राम के साथ की है।”

अनुषा ‘गुलाबो’ (‘शानदार’), ‘तेरा रास्ता छोड़ूंना’ (‘चेन्नई एक्सप्रेस’), ‘लहरें’ (‘आयशा’) जैसे बॉलीवुड गानों के लिए जानी जाती हैं। इसके अलावा उन्होंने ‘नाफरमानी’ नाम से एक गाना भी रिलीज किया है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories