राष्ट्रीयपिछले 15 दिनों में राजस्व कार्यों में अनियमितता मिलने पर जिलाधिकारी द्वारा...

पिछले 15 दिनों में राजस्व कार्यों में अनियमितता मिलने पर जिलाधिकारी द्वारा की गई कड़ी कार्यवाही

[object Promise]

रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

लेखपाल व कानूनगो निलंबित, एसडीएम/तहसीलदार मुसाफिरखाना को प्रतिकूल प्रविष्टि।

15 दिवसीय अभियान चलाकर लंबित राजस्व कार्यों को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश।

अमेठी। पिछले 15 दिनों में राजस्व विभाग द्वारा लापरवाही व कार्यों में अनिमियता की अधिक शिकायतें मिलने पर जिलाधिकारी ने कड़ा रुख अपनाते हुए राजस्व कर्मियों के विरुद्ध कार्यवाही किया है। जिसमें अमेठी तहसील के एक लेखपाल दिनेश कुमार तिवारी व मुसाफिरखाना तहसील के एक कानूनगो रामकंठ गुप्ता को निलंबित किया गया है साथ ही उप जिलाधिकारी व तहसीलदार मुसाफिरखाना को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है। जिलाधिकारी ने बताया है कि राजस्व विभाग की बढ़ती शिकायतों एवं कार्यों में लापरवाही के दृष्टिगत यह कार्यवाही की गई है। उन्होंने बताया कि संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान अमेठी तहसील में 6 शिकायती पत्रों में संबंधित लेखपाल की संलिप्तता पाई गई थी, जिसकी जांच तहसीलदार मुसाफिरखाना से कराई गई जिसमें तहसीलदार द्वारा अपनी जांच में 3 लेखपालों के संबंध में अनियमितता बरतने की पुष्टि की गई, जिस पर जिलाधिकारी के निर्देश पर एसडीएम अमेठी तीनों लेखपाल माता प्रसाद शुक्ल, जगदीश प्रसाद मौर्य व प्रवीण सिंह को प्रतिकूल प्रविष्टि दी है। उन्होंने बताया कि यदि भविष्य में किसी भी अधिकारी/कर्मचारी द्वारा कार्यों में लापरवाही व अनियमितता की शिकायत पाई जाती है तो उसके विरुद्ध भी कड़ा रुख अपनाते हुए कड़ी कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने सभी लेखपाल व कानूनगो को अपनी कार्य प्रगति में सुधार लाने के निर्देश दिए हैं, साथ ही शासन की मंशा के अनुरूप ईमानदारी से कार्य करने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व को तहसीलों पर कड़ा नियंत्रण रखने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि तहसील स्तर पर राजस्व कार्यो, विकास कार्यों तथा वर्तमान में कोविड-19 को लेकर की गई कार्यवाही की सभी उप जिला अधिकारी व तहसीलदार के साथ साप्ताहिक समीक्षा कर प्रगति में सुधार लाने के निर्देश दिए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि तहसील स्तर पर राजस्व कार्यो की प्रगति में सुधार हो इसके लिए प्रतिदिन वीसी के माध्यम से भी सभी एसडीएम को निर्देश दिए जा रहे हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में राजस्व विभाग से संबंधित बढ़ती शिकायतों को लेकर 8 अक्टूबर से 15 दिवसीय अभियान चलाया जा रहा है इसके अंतर्गत 19 अक्टूबर तक कुल चिन्हित 443.998 हेक्टेयर में से 21.218 हेक्टेयर भूमि पर से अतिक्रमणकारियों द्वारा किए गए अवैध कब्जे को मुक्त कराया गया, इसी प्रकार असंक्रमणीय भूमिधर से संक्रमणीय भूमिधर के चारों तहसीलों में कुल 1057 लंबित वादों में से 200 वादों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराया गया, वरासत से संबंधित चारों तहसीलों में 896 मामलों का निस्तारण कराया जा चुका है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories