राष्ट्रीयडीएम द्वारा अस्थायी गोवंश आश्रय स्थल सौराई ब्लाक भदैयॉ का किया गया...

डीएम द्वारा अस्थायी गोवंश आश्रय स्थल सौराई ब्लाक भदैयॉ का किया गया आकस्मिक निरीक्षण

[object Promise]

रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

गोवंश आश्रय पर साफ-सफाई एवं संरक्षित गोवंश के खान-पान पर विशेष ध्यान दें संचालक-जिलाधिकारी।

सुलतानपुर 20 अक्टूबर/ जिलाधिकारी रवीश गुप्ता द्वारा मंगलवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस समापन के पश्चात भदैया ब्लॉक के अन्तर्गत अस्थायी गोवंश आश्रय स्थल सौराई का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने गोवंश आश्रय स्थल पर साफ-सफाई एवं संरक्षित गोवंश के खान-पान पर विशेष ध्यान दिये जाने के निर्देश संचालक को दिये। जिलाधिकारी के निरीक्षण के समय अस्थायी गोवंश आश्रय स्थल सौराई, विकास खण्ड भदैयॉ में 243 गोवंश संरक्षित पाये गये, जिसमें 156 नर एवं 287 मादा हैं। मौके पर उपस्थित पशु चिकित्सा अधिकारी द्वारा जिलाधिकारी को अवगत कराया गया कि संरक्षित समस्त गोवंश का टीकाकरण, टैगिंग करा दिया गया है। प्रतिदिन आश्रय अस्थल का उनके द्वारा निरीक्षण/सत्यापन किया जा रहा है तथा आवश्यकतानुसार चिकित्सा आदि भी की जा रही है।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि संरक्षित गोवंश के गोबर को वर्मी कम्पोस्ट बनाकर जैविक खाद तैयार कराकर गोशाला को स्वावलम्बी बनायें तथा उनके द्वारा यह भी निर्देश दिया गया कि गोवंश आश्रय स्थल पर भूसा, गोदाम एवं अतिरिक्त 02 शेड का निर्माण कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने पशु चिकित्सा अधिकारी भदैयॉ को निर्देशित किया कि इस गोवंश आश्रय स्थल का दैनिक सत्यापन/निरीक्षण कर आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करायी जाय।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अतुल वत्स, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ0 रमाशंकर सिंह, उप जिलाधिकारी लम्भुआ राम अवतार, पशु चिकित्सा अधिकारी भदैयॉ सहित गोवंश आश्रय स्थल संचालक ग्राम प्रधान एवं सचिव आदि उपस्थित रहे।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories