[object Promise]
लखनऊ। गांधीनगर पजावा मोहल्ले थाना हुसैनगंज के रहने वाली सुरभि सिंह (काल्पनिक नाम) पीडिता 06 अक्टूबर 2020 को महिला थाने पहुची और तहरीर दी थी l
जिस पर कार्यवाही करते हुए महिला थाना प्रभारी नीलम राना ने दोनों पक्षों को बुला कर उनकी बातें सुनी, जहाँ पीडिता के ससुराल जनों में सास मंजुला श्रीवास्तव व् ससुर विष्णु प्रकाश ने अपनी ही बहु जिसकी चंद दिनों पहले ही मांग उजड़ी थी पर झूठे आरोप लगाए और जिससे पीडिता को काफी तकलीफ हुई l
अंत में पुलिस ने पीडिता को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया और ससुराल जनों पर एफआईआर दर्ज कर ली l पीडिता के अनुसार उसे अपने ससुराल जानो से अपनी जान का खतरा महसूस हो रहा है क्यूकि उसने अपने हक के लिए मांग जो की l पीड़िता ने यह भी बताया कि उसके परिवार पर एफ आई आर वापस लेने के लिए दबाव भी बनाया जा रहा है।