राष्ट्रीयहरदोई : लापता युवती बेहोशी की हालत में पड़ी मिली, युवक पर...

हरदोई : लापता युवती बेहोशी की हालत में पड़ी मिली, युवक पर अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप

[object Promise]

हरदोई तीन दिन से लापता युवती सोमवार की सुबह बेहोशी की हालत में पड़ी मिली। युवती का पड़ोसी युवक ने साथियों के साथ किया था अपहरण। पिता ने रुपये मांगने का भी लगाया था आऱोप। पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर आरोपित के पिता को हिरासत में लिया था। युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपितों की तलाश हो रही है।

[object Promise]
हरदोई में तीन दिन से लापता युवती सोमवार की सुबह बेहोशी की हालत में पड़ी मिली। युवती का पड़ोसी युवक ने साथियों के साथ किया था अपहरण। पिता ने रुपये मांगने का भी लगाया था आऱोप। पुलिस का कहना है कि आरोपितों की तलाश हो रही है।

शहर कोतवाली इलाके के बावन चुंगी मुहल्ले निवासी युवती शुक्रवार को अपनी छोटी बहन के साथ ब्यूटी पार्लर कोर्स सीखने जा रही थी। उसी समय उसके पड़ोस में ही किराए के कमरे में रहने वाले युवक ने अपने साथियों के साथ कार से उसका अपहरण कर लिया था। छोटी बहन ने घर आकर जानकारी दी। जिसके बाद घर वालों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। पिता का कहना था कि आरोपित उससे चार हजार रुपये भी मांग रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी अंकित शर्मा के परिवार के कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। जिसके बाद रविवार की सुबह अर्ध बेहोशी की हालत में युवती बावन चुंगी के आगे शराब के ठेके के पास पड़ी मिली। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। युवती के साथ मारपीट कर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया जा रहा है। अपर पुलिस अधीक्षक अनिल यादव ने बताया कि युवती के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज थी। अब वह मिल गई है। चिकित्सीय जांच कराई जा रही है। युवती के बयान और तहरीर के आधार पर मामला दर्ज किया जाएगा। आरोपितों की तलाश हो रही है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories