[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » महागठबंधन ने घोषणापत्र में वादों की झड़ी लगा दी, तेजस्वी ने ली चुटकी…
प्रदेश

महागठबंधन ने घोषणापत्र में वादों की झड़ी लगा दी, तेजस्वी ने ली चुटकी…

admin
Last updated: April 18, 2026 9:31 am
admin
Share
SHARE

[object Promise]

पटना। बिहार के प्रमुख विपक्षी महागठबंधन (Grand Alliance) ने शनिवार को अपना साझा घोषणा पत्र (Common Manifesto) जारी कर वायदों की झड़ी लगा दी। राष्‍ट्रीय जनता दल (RJD), कांग्रेस (Congress) और वामदलों (Left parties) के इस संयुक्त घोषणा पत्र (Common Minimum Programm) को ‘संकल्प बदलाव का’ का नाम दिया गया है। इस अवसर पर आरजेडी नेता व महागठबंधन के मुख्‍यमंत्री चेहरा (CM Face of Grand Alliance) तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने अपनी सरकार बनने पर कैबिनेट की पहली बैठक (First Cabinet Meeting) में ही 10 लाख नौकरियां देने का संकल्‍प दुहराया। साथ ही यह भी कहा कि 15 साल से डबल इंजन की सरकार रहने के बावजूद नीतीश कुमार (Nitish Kumar) बिहार को विशेष राज्‍य का दर्जा (Special Status to Bihar) नहीं दिला सके हैं। इसके लिए डोनाल्‍ड ट्रंप (Donald Trump) तो इसके लिए नहीं आएंगे।

आज का सबसे बड़ा मुद्दा बेरोजगारी

इस अवसर पर तेजस्‍वी ने कहा कि आज बेरोजगारी बसे बड़ा मुद्दा है। अपनी सरकार बनने पर वे रोजगार के लिए आवेदन करने वालों की फीस माफ करेंगे तथा परीक्षा केंद्र तक जाने का किराया भी देंगे।

हमें लेना है पलायन रोकने का संकल्‍प

 

तेजस्‍वी ने कहा कि आज बिहार से बड़ी संख्या में लोग दिल्ली जाते हैं। हमें पलायन रोकने का संकल्प लेना है। उन्‍होंने समान काम के लिए समान वेतन देने तथा जीविका दीदी को नियमित वेतन देने व वेतन वृद्धि का भी वादा किया। कृषि ऋण माफ करने की भी बात कही। बोले कि राज्‍य में चीनी व जूट मिलें ठप हैं। बिहार में बिजली का उत्पादन नहीं हो रहा है। सरकार बिजली खरीद कर बेचती है। सबसे महंगी बिजली बिहार में ही है।

बीजेपी के काल में बढ़ अपराध

कानून-व्‍यवस्‍था पर बोलते हुए कहा कि सृजन घोटाले के आरोपी घूम रहे हैं। महागठबंधन की 18 महीने की सरकार से 15 साल की तुलना कर लीजिए। भारतीय जनता पार्टी (BJP) जबसे सरकार मे आई है, अपराध बढ़े हैं।

साथ आ गए हैं दो षड्यंत्रकारी दोस्त

इस अवसर पर रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि बीजेपी ने ही नीतीश कुमार के डीएनए पर सवाल उठाया था। तब निर्मल बाबू या सुशासन बाबू ने डीएनए का नया मतलब बताया था। नीतीश कुमार पर हमलावर होते हुए सुरजेवाला ने कहा कि उनमें दम नहीं है। अब दो षड्यंत्रकारी दोस्त साथ आ गए हैं। बीजेपी ने तीन गठबंधन बनाए हैं। इनमें एक लोक जनशक्ति पार्टी का भी है। ये लोग बिहार को धोखा दे रहे हैं। यह सरकार तो सृजन घोटाले के फेविकॉल से चल रही है। उन्‍होंने कहा कि जब महागठबंधन की सरकार बनेगी, तब कृषि के तीनों नए कानून निरस्त कर दिए जाएंगे।

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article सपना सप्पू का आग लगाने वाला रोमांटिक सीन ने सोशल मीडिया पर मचाया कोहराम, देखें वीडियो !
Next Article बेबाक बयानी के चलते  कंगना रनौत के सिर लटकी गिरफ्तारी की तलवार

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?