राष्ट्रीयनीट परीक्षा : मुकाम पाने वाली कुशीनगर की आकांक्षा 70 किलाेमीटर कोचिंग...

नीट परीक्षा : मुकाम पाने वाली कुशीनगर की आकांक्षा 70 किलाेमीटर कोचिंग पढ़ने जाती थी रोज

[object Promise]
उपेंद्र कुशवाहा पडरौना,कुशीनगर : कहते है प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती। इस बार NEET के रिजल्ट में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला है। यूपी के कुशीनगर जिले की रहने वाली आकांक्षा सिंह परीक्षा में 720 में से 720 नंबर हासिल किए है। आकांक्षा कुशीनगर के अभिनायकपुर गांव में रहती हैं। जब वह हाईस्कूल कर रहीं थीं तभी से उन्होंने नीट की तैयारी शुरू कर दी थी। वह बताती हैं कि नीट की कोचिंग के लिए वह रोज 70 किलोमीटर गोरखपुर जाती थी। बाद में 11 वीं 12वी दिल्ली में पढ़ाई की और फिर वहीं से नीट की कोचिंग की।
[object Promise]
……
मां भूतपूर्व सैनिक,मां टीचर
आकांक्षा के पिता भारतीय वायुसेना के रिटायर्ड सार्जेंट हैं। उनकी मां रुचि सिंह गांव पर ही प्राथमिक स्‍कूल की टीचर हैं। बेटी की इस कामयाबी से वे दोनों बेहद खुश हैं। शुक्रवार को रिजल्‍ट आने के बाद उन्‍होंने अपने पूरे गांव में मिठाई बांटकर इस खुशी का इजहार किया।
आकांक्षा बताती हैं कि पहले मैं 8वीं तक सिविल सर्विस में जाने की सोच रही थी लेकिन दिल्ली स्थित एम्स मेरे लिए एक प्रेरणा है। 9वीं से मैंने उसे अपना सपना मानकर नीट की तैयारी की शुरू कर दी। 10वीं तक कुशीनगर में पढ़ने वाली आकांक्षा ने बताया कि मैं इस सफलता का श्रेय ईश्वर, माता पिता और अपने कोचिंग इंस्टीट्यूट को देना चाहती हूं। मैंने 11 व 12 दिल्ली के प्रगति पब्लिक स्कूल में पढ़ाई की।  आकांक्षा को पढ़ना और गाने सुनना पसंद है।
……
उम्र कम है इसलिए मुझे दूसरा स्थान मिला
आकांक्षा दूसरे स्थान पर हैं जबकि टॉपर शोएब के बारे में  बताती हैं कि मेरी उम्र 17 साल है जबकि उनकी उम्र 18 के आसपास है इसलिए उनके प्रथम रैंक दिया गया है। वह बताती हैं कि मैंने यह कभी नहीं सोचा था कि मैं टॉप की श्रेणी में होऊंगी। हां लेकिन मैंने मेहनत से तैयारी की थी इसलिए मुझे टॉप 40 में आने की उम्मीद है।
……
नीट की तैयारी करने वाले लक्ष्य हमेशा ऊंचा रखें
जो लोग नीट की तैयारी कर रहे हैं। उनके लिए आकांक्षा का कहना है कि वह असफलता से घबराएं नहीं बल्कि अपना लक्ष्य ऊंचा रखें और उसी के अनुसार तैयारी करें। सपने बड़े होने के साथ उसी लगन से तैयारी करने की भी आवश्यकता है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories