[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » राहुल ने कहा- अंकतालिका में हम जहां हैं, हकीकत में…
खेल

राहुल ने कहा- अंकतालिका में हम जहां हैं, हकीकत में…

admin
Last updated: April 18, 2026 9:06 am
admin
Share
SHARE

[object Promise]

शारजाह| किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान लोकेश राहुल ने कहा है कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ मिली करीबी जीत से टीम के खिलाड़ियों को आत्मविश्वास मिलेगा। साथ ही कहा है कि उनकी टीम अंकतालिका में जिस स्थान पर काबिज है, हकीकत में उससे बेहतर है। आईपीएल में पंजाब को दो जीतें मिली हैं और दोनों जीतें उसे बेंगलोर के खिलाफ ही मिली हैं।

राहुल ने मैच के बाद कहा, “अंकतालिका में हम जिस स्थान पर हैं हकीकत में उससे बेहतर हैं। आखिरी में यह मैच काफी करीबी हो गया था लेकिन जीत कर हम खुश हैं।”

राहुल ने इस मैच में 49 गेंदों पर नाबाद 61 रनों की पारी खेली। इस पारी के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्हीं के दम पर टीम ने आठ विकेट से जीत हासिल की।

आखिरी के ओवर में मैच रोमांचक हो गया था और लग रहा था कि पंजाब को एक और सुपर ओवर खेलना होगा।

राहुल ने कहा, “हृदय गति जितनी तेज हो सकती थी उतनी हुई। मैंने यो-यो टेस्ट दिया है और अपने करियर में काफी करीबी मैचों में शामिल रहा हूं। लेकिन इसके लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं। हम जानते थे कि हमें एक बार जीत हासिल करनी है जिससे हमें आत्मविश्वास मिलेगा।”

इस मैच में पंजाब की तरफ से क्रिस गेल भी खेले। यह गेल का इस सीजन का पहला मैच था। नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हुए गेल ने 53 रनों की पारी खेली और राहुल के साथ 93 रन बनाए।

राहुल ने कहा, “जरूरी है कि शेर भूखा रहे। वह जब भी बल्लेबाजी करते हैं, वह खतरनाक होते हैं। वह इसे चुनौती की तरह लेते हैं। वह जब नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने आए तो वह वही खिलाड़ी थे। यह आज काम किया और उम्मीद है कि आगे भी करेगा।”

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article चुनावी रैलियों का पहला शुक्रवार, CPM के चुनावी घोषणापत्र का भी है इंतजार
Next Article केरल में सोने की तस्करी मामले में भाजपा ने मुख्यमंत्री विजयन के इस्तीफे की मांग की

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?