[object Promise]
सीतापुर : जिले में एंटी रोमियो पुलिस टीम का ऑपरेशन शक्ति अभियान जोर नहीं पकड़ पा रहा है। गुरुवार को सिर्फ सात थाना क्षेत्रों में ये अभियान चला है। हालांकि जिले में कुल 26 थाने हैं।
फिलहाल, गुरुवार को अभियान के दौरान एंटी रोमियो पुलिस टीम ने नौ शोहदों-मनचलों को धर दबोचा है। साथ ही 35 लोगों को महिला सम्मान के प्रति हिदायत देकर छोड़ा है। जिन सात थाना क्षेत्र में एंटी रोमियो पुलिस टीम ने ऑपरेशन शक्ति अभियान चलाया है उनमें थानगांव, हरगांव, तालगांव, कमलापुर, रामपुर मथुरा, मछरेहटा, लहरपुर शामिल हैं।
