[object Promise]
पुडुचेरी, एएनआइ। पुडुचेरी में कोरोना वायरस 246 नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, बुधवार को पिछले 24 घंटों में पुडुचेरी से सीओवीआईडी -19 के 246 नए मामले सामने आए। इस अवधि को दौरान कुल 287 लोगों को छुट्टी दे दी गई।
नए मामलों के साथ पुडुचेरी में कोरोना वायरस के कुल मामले 4,572 हैं, जबकि स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय (MoHFW) के अनुसार 567 मौत अब तक राज्य में हो चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों में देश 63,509 नए मामलों और पिछले 24 घंटों में 730 लोगों की मौत के साथ, बुधवार को भारत की COVID-19 गिनती 72,39,390 तक पहुंच गई।
