राष्ट्रीयअयोध्या : महंत परमहंस दास पर गोंडा में दर्ज हुआ मुकदमा, जान‍िए...

अयोध्या : महंत परमहंस दास पर गोंडा में दर्ज हुआ मुकदमा, जान‍िए पूरा मामला

[object Promise]

गोंडा क्षेत्र के तिर्रेमनोरमा गांव स्थित रामजानकी मंदिर पर पांच दिन पूर्व हुए पुजारी पर जानलेवा हमले के मामले में अयोध्या से आए महंत परमहंस दास पर कोविड 19 महामारी की गाइड लाइन के उल्लंघन किए जाने को लेकर मुकदमा दर्ज किया गया है।

[object Promise]
 क्षेत्र के तिर्रेमनोरमा गांव स्थित रामजानकी मंदिर पर पांच दिन पूर्व हुए पुजारी पर जानलेवा हमले के मामले में अयोध्या से आए महंत परमहंस दास पर कोविड 19 महामारी की गाइड लाइन के उल्लंघन किए जाने को लेकर मुकदमा दर्ज किया गया है।

शनिवार की रात पुजारी पर हुए हमले की घटना को लेकर रविवार को मौके पर पहुंचे परमहंस दास ने आक्रोश में सार्वजनिक तौर पर जिला प्रशासन, स्थानीय प्रशासन व जनप्रतिनिधियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए उनके प्रति अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया था। इसका वीडियो भी वायरल हुआ था। महंत ने कोविड-19 के नियमों का उल्लंघन भी किया। उन्होंने न तो मास्क का प्रयोग किया और न ही शारीरिक दूरी का ध्यान रखा। प्रशासन ने इसे संज्ञान में लेते हुए धारा 188 के उल्लंघन का मुकदमा पंजीकृत किया है। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार दुबे ने मुकदमा लिखे जाने की पुष्टि की है। उनका कहना है कि कोविड-19 के नियमों के उल्लंघन का मुकदमा लिखा गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

यह है मामलाा

गोंडा में रामजानकी मंदिर की जमीन के विवाद को लेकर शनिवार- रविवार रात को पुजारी को गोली मारी गई थी। घटना में वह गंभीररूप से घायल हो गए थे। आनन-फानन उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। गोली उनके बाएं कंधे को छूकर निकल गई थी। हालत गंभीर देख किंग जार्ज मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर किया गया था। पुलिस ने इस मामले दो को हिरासत में लिया है। पुजारी के शरीर में गोली कंधे से आर-पार से हो गई थी। बता दें क‍ि मंदिर की जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। 150 बीघा जमीन का पूरा मामला है। क्षेत्र का एक अपराधी इसको लेकर कई बार धमकी दे चुका है। पहले भी कई बार विवाद हुआ लेकिन, प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories