[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » समाज के हर वर्ग का उत्थान करना ही हमारा उद्देश्य, सेवा ही हमारा धर्म: नीतीश
प्रदेश

समाज के हर वर्ग का उत्थान करना ही हमारा उद्देश्य, सेवा ही हमारा धर्म: नीतीश

admin
Last updated: April 18, 2026 9:31 am
admin
Share
SHARE

[object Promise]

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना से वर्चुअल रूप से लोगों को संबोधित करते हुए जहां अपने सरकार में किए गए कार्यो का जिक्र किया, वहीं विरोधियों पर जमकर निशना साधा। उन्होंने कहा कि “हमें प्रदेश में क्राइम, करप्शन और कम्युनलिज्म बर्दाश्त नहीं है। समाज के हर तबके का उत्थान हमारा उद्देश्य और सेवा ही हमारा धर्म है।”

नीतीश 11 विधानसभा के लोगों के साथ वर्चुअल रूप से जुड़े और लोगों को संबोधित किया। उन्होंने माना कि बिहार में बड़े उद्योग-धंधे नहीं आए हैं। उन्होंने कहा कि फिर भी आज बिहार की विकास दर दोहरे आंकड़े में है। लोगों की जीवनशैली बदली है। गरीबी कम हुई है, प्रतिव्यक्ति आय बढ़ी है।

उन्होंने विपक्षी दलों पर कटाक्ष करते हुए कहा, “लोग तरह-तरह की बात करते हैं। लोग पूछते हैं कि बिहार में बड़े उद्योग-धंधे क्यों नहीं है। तो हम बता दें कि हमने बहुत कोशिशे की हैं। बिहार चारो तरफ से घिरा हुआ है। आज आप देखिए कि बड़े उद्योग कहां है और क्यों है। लोग ये नहीं जानते कि इसका कारण क्या है बस वो बोलते रहते हैं।”

उन्होंने बिना किसी के नाम लिए हुए राजद र निशाना साधते हुए कहा, “कुछ लोग केवल जुबान चलाते हैं। उन लोगों को काम करने में कोई रुचि नहीं है. ना काम करने के मामले में किसी प्रकार का कोई अनुभव है।”

उन्होंने कहा, “हम तो पूरे बिहार को अपना परिवार मानते हैं मगर कुछ लोगों के लिए पति-पत्नी, बेटा-बेटी ही केवल परिवार है। हमारे लिए तो बिहार परिवार है। कुछ लोग निजी परिवारवाद पर चल रहे हैं। समाज को बांटने की कोशिश कर रहे हैं।”

नीतीश ने इशारों ही इशारों ही इशारों में तेजस्वी द्वारा पहली कैबिनेट की बैठक में 10 लाख लोगों को रोजगार देने के मामले में तंज कसते हुए कहा कि बहुत लोग आजकल युवाओं के रोजगार की बात कर रहे हैं। 15 साल में सत्ता में रहने पर कितने लोगों को रोजगार दिया गया? 15 साल के शासन काल में कैबिनेट की बैठक होती थी क्या? तब तो समय पर कैबिनेट की बैठक नहीं होती थी। लोग इंतजार करते थे।

नीतीश कुमार ने कोरोना काल, बाढ के दौरान किए गए कार्यों का भी उल्लेख किया। उन्होंने लोगों से आग्रह करते हुए कहा कि वे काम के आधार पर अपना निर्णय लें। जनता मालिक है।

उन्होंने कहा, “हम लोगों का काम पसंद है तो फिर सरकार बनाने का मौका दीजिए। हमें उम्मीद है कि आप हमारे काम के आधार पर वोट दीजिएगा।”

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article Jio ने बनाया एक और रेकॉर्ड, पहली बार किसी कंपनी ने हासिल की यह उपलब्धि
Next Article यूथ कांग्रेस सरकार की विफलता को करेगी उजागर: प्रीतम सिंह

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?