[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » कोहली ने बांधे डिविलियर्स की तारीफों के पुल
खेल

कोहली ने बांधे डिविलियर्स की तारीफों के पुल

admin
Last updated: April 18, 2026 9:06 am
admin
Share
SHARE

[object Promise]

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने अपने साथी अब्राहम डिविलियर्स की जमकर तारीफ की है और इसकी वजह है दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज द्वारा खेली गई नाबाद 73 रनों की पारी जिसके दम पर बेंगलोर शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 194 रनों का स्कोर खड़ा करने में सफल रही। कोहली ने मैच के बाद कहा कि टीम 160-165 रनों के स्कोर की तरफ देख रही थी लेकिन डिविलियर्स की पारी ने उन्हें और मजबूत स्कोर दिया।

कोहली इस मैच में संघर्ष कर रहे थे लेकिन डिविलियर्स ने लगातार तेजी से रन बनाए। दोनों ने 100 रनों की साझेदारी की।

मैच के बाद कोहली ने कहा, “चर्चा 165 रनों के आसपास पहुंचने की थी, लेकिन हम 195 तक पहुंचे, आप जानते हैं किस वजह से। वह शानदार पारी थी। मैंने सोचा था कि मैं कुछ गेंद खेल कर मारना शुरू करूंगा लेकिन वो आए और तीसरी गेंद से ही मारने लगे। इसके बाद उन्होंने कहा कि वह अच्छा महसूस कर रहे हैं। यह सिर्फ डिविलियर्स कर सकते हैं। उन्हीं का पारी के दम पर हम 195 का लक्ष्य रख सके। मैं खुश हूं कि हम साझेदारी कर सके और मेरी जगह उन्हें खेलता देखने की सबसे अच्छी जगह थी।”

टीम की जीत को लेकर कोहली ने कहा, “एक मजबूत टीम के सामने यह शानदार जीत है। एक व्यस्त सप्ताह में जाने से पहले यह काफी अहम थी। क्रिस मौरिस के आने से टीम की गेंदबाजी मजबूत हो गई है। हम टोटल से बेहद खुश थे।”

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article Rashami Desai के बोल्ड फोटोशूट ने इंटरनेट पर मचाया तहलका, फैंस इन तस्वीरों को देख बोले- ‘तापमान बढ़ गया’
Next Article न मांग न बिक्री की उम्मीद, पटाखों व्यापारियों में छाया मायूसी का आलम

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?