राष्ट्रीयUS चुनाव : दुबई और आबूधाबी से जुड़े हैं साेनू के तार,...

US चुनाव : दुबई और आबूधाबी से जुड़े हैं साेनू के तार, US चुनाव में लगवाता था सट्टा

[object Promise]

कानपुर कानपुर में सट्टा किंग की पहचान बनाने वाला सटोरिया सानू सरदार बेहद शातिर है, उसके तार दुबई और आबूधाबी से भी जुड़े हैं। रविवार को जयपुर से गिरफ्तार करके सोमवार को कानपुर की अदालत में पेश किया तो उसे जमानत मिल गई। इसके बाद वह जयपुर रवाना हो गया, उसका अंदाज ऐसा था कि जैसे गिरफ्तारी का कोई रंज ही न हो।

[object Promise]
एक माह से तलाश रही पुलिस ने रविवार को सोनू सरदार को जयपुर से गिरफ्तार करने के बाद सोमवार को अदालत में पेश किया जहां से उसे जमानत मिल गई और साथी को जेल भेज दिया गया। रात में सट्टा माफिया जयपुर के लिए रवाना हो गया।

साथी के साथ जयपुर में पकड़ा

कानपुर में सट्टा का कारोबार उजागर होने के बाद सट्टा माफिया साेनू सरदार की तलाश पुलिस एक माह से कर रही थी। रविवार देर रात सट्टा किंग सोनू सरदार को पुलिस ने जयपुर स्थित घर से और फरार साथी काकादेव के पांडु नगर निवासी सट्टा माफिया रंजीत उर्फ रिंकू को नौबस्ता से गिरफ्तार किया था। सोनू आइपीएल मैचों, अमेरिका में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव समेत सेंसेक्स पर सट्टा लगवाता था। दोनों के पास से पुलिस ने लैपटॉप और पांच एंड्रायड मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी जांच की जा रही है।

अदालत से सोनू को जमानत, साथी को जेल

पुलिस ने सोमवार को दोनों आरोपितों को न्यायालय में पेश किया, जहां से सोनू को जमानत मिल गई। इसके बाद आधी रात में सोनू जयपुर लौट गया, जबकि रिंकू को जेल भेजा गया है। पुलिस अब आरोपपत्र दाखिल कर गैंगस्टर लगाने की तैयारी कर रही है। एसपी पश्चिम डॉ. अनिल कुमार और एसपी साउथ दीपक भूकर ने बताया कि दोबारा फिर सोनू का नाम आने पर जयपुर टीम भेजी गई।

आखिरकार रविवार को सोनू पुलिस के हत्थे चढ़ गया। वह जयपुर के जवाहर नगर राजा पार्क स्थित ओम शुभ प्राइड अपार्टमेंट में अपने फ्लैट पर ही था। रंजीत पिछले माह पकड़े गए हरप्रीत गैंग का खास बुकी था। पुलिस ने उसके बेटे को जेल भेजा था। बरामद लैपटॉप और मोबाइल फोन से अहम जानकारियां मिलने के आसार हैं।

एक माह पहले खुला था सट्टे का बड़ा खेल

पिछले माह पुलिस ने नजीराबाद, फजलगंज और काकादेव में एक साथ छापा मारकर आइपीएल मैचों में लाखों रुपये का सट्टा होते पकड़ा था। मौके से हरप्रीत सिंह बेदी, ईशान भाटिया समेत छह आरोपितों को गिरफ्तार कर करीब 94 लाख रुपये नकद बरामद किए गए थे। सट्टे का पूरा खेल विभिन्न क्रिकेट एप की मदद से हो रहा था। पकड़े गए गैंग के तार जयपुर में रहने वाले शहर के पुराने सट्टा माफिया सोनू सरदार से जुड़े मिले थे।

पुलिस टीम जयपुर पहुंची, लेकिन वह फरार हो गया था। इसके बाद आठ अक्टूबर को भी पुलिस ने नजीराबाद व फजलगंज में छापा मारकर सोनू के ही एक और गैंग का राजफाश किया। इसमें लक्की गंभीर समेत आरोपितों को गिरफ्तार करके करीब 35 लाख रुपये बरामद किए गए थे।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories