[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » हरदोई : द‍िनदहाड़े गोली मारकर ज्वैलर्स से जेवरों से भरा बैग लूटा, दुकानदारों ने लगाया जाम
राष्ट्रीय

हरदोई : द‍िनदहाड़े गोली मारकर ज्वैलर्स से जेवरों से भरा बैग लूटा, दुकानदारों ने लगाया जाम

admin
Last updated: April 17, 2026 1:41 pm
admin
Share
SHARE

[object Promise]

हरदोई कस्बे में खुद को खलनायक गैंग का सदस्य बताने वाले शातिर ने सोमवार दिनदहाड़े ज्वैलर्स को गोली मारकर बैग लूट लिया और फिल्मी स्टाइल में बाइक से अपने साथियों के साथ फरार हो गया। ज्वैलर्स के साथ हुई लूटपाट की खबर से कस्बे में सनसनी फैल गई। व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंदकर मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर व्यापारियों को शांत किया। एएसपी ने बताया कि ज्वैलर्स ने बैग में 20 हजार रुपये नकद और कुछ कागज होने की बात बताई है। पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर शातिरों की तलाश शुरू कर दी है।

[object Promise]
हरदोई में दिनदहाड़े हुई घटना की जानकारी मिलते ही भीड़ जमा हो गई। काफी संख्या में व्यापारी आ गए और दुकानें बंदकर सड़क पर जाम लगा दिया। व्यापारियों का कहना है कि घटना का जल्द राजफाश किया जाए।

सांडी कस्बा के मुदिनदहाड़े गोली मारकर ज्वैलर्स की बैग लूटने की जैसे की खबर बाजार में फैली सभी दुकानदारों ने अपनी दुकानों को बंद कर दिया और मुख्य मार्ग पर बैठ गए। व्यापारियों का कहना था कि सांडी कस्बे आतंक है, पुलिस कुछ नहीं कर रही है। व्यापारी घटना में शामिल बदमाशों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। सीओ बिलग्राम मौके पर पहुंचे और उन्होंने शीघ्र ही आरोपितों की गिरफ्तारी का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।

घायल ज्वैलर्स से जिला अस्पताल में जानकारी लेने के बाद एएसपी अनिल कुमार ने बताया कि शील गुप्ता ने बैग में 20 हजार रुपये, दुकान की चाबी और कुछ महत्वपूर्ण अभिलेख होने की बात बताई है। उनकी तहरीर के आधार पर एफआइआर दर्ज कर ली गई है। आरोपितों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।हल्ला मुंशीगंज निवासी सर्राफा व्यापारी शील गुप्ता रोजाना बाबा कमवेश्वर नाथ शत मठिया मंदिर जाने के बाद ही दुकान पर जाते थे। सोमवार की सुुबह करीब 10.30 बजे भी वह मंदिर गए थे। जैसा कि उन्होंने बताया कि वहां पर पहले से ही बाइक पर तीन लोग खड़े थे। जैसे ही वह मंदिर के अंदर प‌्रवेश किए, बाइक सवारों ने उनके ऊपर गोलियां चला दीं। जिसमें एक गोली उनके हाथ पर लगी और वह लोग बैग छीनकर फरार हो गए। जिसमें उसने अच्छू पाठक को पहचान भी लिया। आनन फानन उन्हें सीएचसी फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

 

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article हाईकोर्ट पुलिस की कार्रवाई से नाराज, अगली सुनवाई दो नवंबर को
Next Article जिलाधिकारी द्वारा कोविड-19 के फैलाव को रोकने हेतु अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?