राष्ट्रीयबेटों एवं बेटियों में भेदभाव न करें, बल्कि बेटों की भॉति बेटियों...

बेटों एवं बेटियों में भेदभाव न करें, बल्कि बेटों की भॉति बेटियों के प्रति दिये जायें समान दर्जा:सीडीओ

[object Promise]

रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर जिला महिला चिकित्सालय में सीडीओ द्वारा आज जन्मी 08 बालिका की माताओं को बेबी किट एवं मिष्ठान पैकेट सीडीओ द्वारा भेंटकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गयी।

सुलतानपुर 11 अक्टूबर/जिलाधिकारी रवीश गुप्ता के निर्देशानुसार रविवार को अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर जिला महिला चिकित्सालय में जिला प्रोबेशन अधिकारी के संयोजन में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजनान्तर्गत कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन मुख्य विकास अधिकारी अतुल वत्स की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर सीडीओ ने आज जन्मी 08 बालिका की माताओं को हिमालया बेबी किट एवं मिष्ठान पैकेट भेंटकर उनके बच्चियों के प्रति उनके भविष्य के लिये शुभकामनाएं दी। मुख्य विकास अधिकारी श्री वत्स द्वारा कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में घटते हुए लिंगानुपात पर गहरी चिन्ता व्यक्त की और कहा कि बेटों एवं बेटियों में भेदभाव कदापि न करें। उन्होंने दोनों को समान अवसर एवं समान दर्जा देने की अपील की। उन्होंने कहा कि अगर बेटा अंश हैं, तो बेटी वंश हैं, अगर बेटा आन हैं, तो बेटी शान हैं। उन्होंने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, कुपोषण मिशन योजना तथा बालिका समृद्धि योजना एवं उनसे सम्बन्धित समस्त योजनाओं को जिले स्तर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी से समन्वय स्थापित कर जनपद में वृहद रूप में अभियान चलाने का भी निर्देश दिया गया। इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी अशोक कुमार द्वारा जनपद के विभिन्न स्थानों पर कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन कराते हुए बालिकाओं के सम्बन्ध में मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के अन्तर्गत समस्त बालिकाओं को लाभान्वित करने हेतु उनके ऑनलाइन फार्म फराने के लिये अभिभावकों से अपील की गयी। उन्होंने जिला महिला चिकित्सालय में जन्मी समस्त बालिकाओं को मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना से लाभान्वित करने हेतु बच्ची का जन्म प्रमाण-पत्र एवं अन्य दस्तावेज विकास भवन के कमरा नं0-19 जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय में जमा करने के लिये जानकारी दी गयी, ताकि नवजात शिशुओं को उक्त योजना से लाभान्वित किया जा सके। जिला चिकित्सालय में आयोजित कार्यक्रम में ड्यूटी पर तैनात चिकित्साधिकारी व स्वास्थ्य कर्मी आदि उपस्थित रहे। इससे पूर्व अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर चाइल्ड लाइन 1098 तथा प्रताप सेवा समिति द्वारा पांचोपीरन प्रांगण में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम जिला विकास अधिकारी डॉ0 डी0आर0 विश्वकर्मा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। सर्वप्रथम प्रताप सेवा समिति के सचिव विजय विद्रोही द्वारा कार्यक्रम का संचालन करते हुए मॉ सरस्वती जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित मुख्य अतिथि के द्वारा कराकर शुभारम्भ किया गया। मुख्य अतिथि जिला विकास अधिकारी द्वारा उपस्थित जन समूह को अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस, पुत्री दिवस, पोषण दिवस एवं महिला कल्याण एवं बाल विकास द्वारा संचालित समस्त योजनाओं के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी गयी। मुख्य अतिथि के सम्बोधन पर उपस्थित जन समूह द्वारा उनकी भूर भूर प्रशंसा की गयी। तत्पश्चात उनके द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित जन समूह को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की शपथ दिलाने के पश्चात बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के अन्तर्गत हस्ताक्षर अभियान पर स्वयं सुझाव देते हुए अन्य उपस्थित लोगों से अपील की कि आप सभी लोग हस्ताक्षर अभियान में सम्मिलित होकर बेटियों के प्रति बेटों के समान संकल्प लेते हुए हस्ताक्षर अभियान के अपने विचार व्यक्त करते हुए हस्ताक्षर करें।इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी अशोक कुमार द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ व कन्या भ्रूण हत्या एवं प्रदेश में घटते हुए लिंगानुपात पर प्रकाश डालते हुए चिन्ता व्यक्त करते हुए बेटियों को बेटों के समान समानान्तर शिक्षा एवं बेटों में बेटियों के प्रति भेदभाव न करने की अपील की है। बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष सुमन खरे द्वारा बालिकाओं और बालकों के साथ भेदभाव न करते हुए उन्हें समान अवसर प्रदान करने की अपील की गयी। महिला कल्याण अधिकारी(महिला शक्ती केन्द्र) श्रीमती रेखा गुप्ता द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य में महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ, 181 महिला हेल्प लाइन स्पान्सर शिप योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, वन स्टाफ सेन्टर, घरेलू हिंसा से पीडि़त महिला के सम्बन्ध तथा विभाग की अन्य संचालित योजनाओं के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी गयी। इस मौके पर बाल कल्याण समिति के समस्त सदस्य, वन स्टाफ सेन्टर के समस्त स्टाफ सहित इस कार्यक्रम से जुड़े अधिकारी व कर्मचारी तथा भारी जन समूह उपस्थित रहे।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories