राष्ट्रीयकाम में मन नहीं लगता-भूख भी नहीं लगती तो हो जाएं सावधान,...

काम में मन नहीं लगता-भूख भी नहीं लगती तो हो जाएं सावधान, कहीं ये बीमारी तो नहीं घेर रही आपको

[object Promise]

इंडियन साइकेट्रिक सोसायटी ने सर्वे के लिए देशभर के 800 मनोरोग विशेषज्ञों की ओर से जुटाए गए डाटा को आधार बनाया। सामने आया कि कोरोना की वजह से बाहर निकलना और दूसरों से मिलना-जुलना बंद होने से तनाव बढ़ा है। लोगों को अपने और घर-परिवार के स्वास्थ्य की चिंता है। रोजी-रोजगार को लेकर भी अनिश्चितता है। इसी कारण बात-बात में उग्र होना और झगडऩा प्रवृत्ति होती जा रही है। इससे उबरने के लिए लोग नशे का सहारा ले रहे हैं। इससे घरेलू कलह भी बढ़ रही है।

मानसिक तनाव के लक्षण

-नींद न आना
-भूख न लगना
-चिड़चिड़ापन
-काम में मन न लगना
-नकारात्मक विचार आना
-खुदकुशी का विचार

ये है समाधान

  • अपनी समस्या घरवालों को बताएं
  • -मन के विचारों को मित्रों से साझा करें
  • -दिनचर्या में त्वरित बदलाव लाएं
  • -योग, व्यायाम, ध्यान व संगीत से मन बहलाएं
  • -अपने विचारों को डायरी में लिखना शुरू करें
  • -समस्या बढ़े तो मनोचिकित्सक की सलाह लें

सर्वे के मुताबिक पहले जहां 20 फीसद लोग मनोरोग के शिकार थे। अब 40 फीसद लोग हैं। ऐसे में एक-दूसरे का संबल बढ़ाएं और अपनी समस्याएं साझा करें। मेडिकल कॉलेज की हेल्पलाइन पर भी फोन कर सकते हैं। – डॉ. गणेश शंकर, असिस्टेंट जनरल सेक्रेट्री, इंडियन साइकेट्रिक सोसाइटी एवं असिस्टेंट प्रोफेसर, मनोरोग विभाग, जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories