राष्ट्रीयदेवरिया व बिहार में होने वाले चुनाव को लेकर कुशीनगर की पुलिस...

देवरिया व बिहार में होने वाले चुनाव को लेकर कुशीनगर की पुलिस हुई शख्त

[object Promise]
पडरौना,कुशीनगर : बिहार में विधानसभा चुनाव व देवरिया उप चुनाव के मद्दनेजर शराब तस्करी को लेकर पुलिस सख्ती बरतना शुरू कर दिया है.कुशीनगर में सीमा पर चेक पोस्ट बनाकर सीसी टीवी कैमरों से निगरानी तेज करने के निर्देश एसपी बिनोद कुमार सिंह ने दिए हैं।अपर पुलिस कप्तान अयोध्या प्रसाद सिंह की मानें तो बिहार में शराबबंदी है.देवरिया और कुशीनगर के बॉर्डर बिहार से सटे होने की वजह से इन रास्तों का इस्तेमाल यूपी और हरियाणा की शराब की तस्करी की सूचना आती है.इसके लिए जनपद कि सभी थाने की पुलिस को ने बड़े वाहनों की चेकिंग बढ़ाने की निर्देश दे दिया गया है।  जानकारी के मुताबिक,अपर पुलिस कप्तान अयोध्या प्रसाद सिंह की माने तो कच्चे रास्तों पर भी पुलिस की मौजूदगी बना हुआ है। किसी भी सूरत में शराब की तस्करी नहीं होनी दी जायेगी। एएसपी ने सभी थाने की पुलिस को सख्ती से कार्रवाई करते हुए बॉर्डर पर चेकपोस्ट बनाने का आदेश दिया है।
व्हाट्सएप के जरिए जानकारियां करेंगे साझा
यूपी.बिहार सीमा पर पुलिस का साझा व्हाट्सएप ग्रुप भी बनाने का बनाने की खबर है,ताकि जानकारियां साझा की जा सकें। इसके माध्यम से बिहार पुलिस के पास तस्करी या फिर अपराध से जुड़ी जो जानकारी होगी,व तत्काल पुलिस को मिल जाएगी और फिर आगे की कार्रवाई की जा सकेगी।
नदियों के रास्ते भी होता है शराब तस्करी
कुशीनगर में पुलिस की जांच में सामने आया है.कि नदियों के रास्ते भी शराब की तस्करी की जा रही है। इसके लिए पुलिस की एक विशेष टीम बनाई गई है,जो इसको रोकने का काम करेगी। “देवरिया और कुशीनगर के रास्ते शराब तस्करी की जानकारी सामने आ रही है.जबकि बिहार चुनाव को देखते हुए सख्ती बढ़ाने का निर्देश दिया गया है। सीमा पर चेकपोस्ट स्थापित होगा और सीसी टीवी कैमरों की मदद से भी निगरानी की जाएगी।”
अयोध्या प्रसाद सिंह
अपर पुलिस -अधीक्षक-कुशीनगर

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories