राष्ट्रीयकिसे मिलेगा खरीदारी को लेकर लखनऊ के मॉल्स में प्रवेश…

किसे मिलेगा खरीदारी को लेकर लखनऊ के मॉल्स में प्रवेश…

[object Promise]

लखनऊ । विंडो-शॉपिंग के शौकीन या मॉल और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में यूं ही घूमने के शौकीन लोग अब अपने इस शौक को लखनऊ में पूरा नहीं कर पाएंगे। अधिकारियों ने मालिकों/प्रबंधन को निर्देश दिया है कि वे उन्हीं लोगों को प्रवेश दें जो कि खरीदारी करने के मकसद से आएं और मास्क पहन रखा हो। प्रशासन द्वारा जारी किए गए नए दिशा-निर्देशों के अनुसार, कोरोनोवायरस संक्रमण को रोकने के लिए सभी मॉल और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के कर्मचारियों, साथ ही आगंतुकों को सभी स्वास्थ्य सुरक्षा गियर पहनना अनिवार्य होगा।

इसके अलावा, अन्य बाजारों और दुकानों के लिए भी कोविड के मद्देनजर दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं, व्यापारियों और दुकानदारों ने यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है कि सभी ग्राहक खरीदारी करते समय मास्क और ग्लव्स पहनें।

लखनऊ के जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने कहा, “चूंकि महामारी अभी जारी है, इसलिए हमने शॉपिंग मॉल और कॉम्प्लेक्स के लिए नए दिशानिर्देश जारी किए हैं। आगंतुकों को जागरूक किया जाएगा कि केवल ‘सीरियस खरीदारों’ को मॉल में प्रवेश करने की अनुमति दी जाए। उन्हें खरीदारी खत्म होते ही मॉल से चले जाने के लिए भी कहा जाएगा।

दिशा-निर्देशों के अनुसार, सभी आगंतुकों और कर्मचारियों के लिए उचित थर्मल जांच से गुजरना अनिवार्य है।

दिशा-निर्देशों में कहा गया, “यह सुनिश्चित किया जाएगा कि सभी सार्वजनिक संपर्क क्षेत्र, जिनमें एस्केलेटर, दरवाजे, रेलिंग, लिफ्ट, पार्किं ग एरिया और अन्य शामिल हैं, आगंतुकों और कर्मचारियों दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए निमित रूप से सैनिटाइज किए जाएं।”

मॉल और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में स्वास्थ्य सुरक्षा उपायों को सुनिश्चित करने के लिए दो नोडल अधिकारियों को तैनात किया जाएगा।

नए दिशानिर्देशों को लेकर मॉल मालिकों ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।

एक मल्टी-ब्रांड स्टोर के मालिक ने कहा, ‘हम सीरियस खरीदारों और विंडो शॉपर्स के बीच अंतर कैसे कर सकते हैं? जो लोग विंडो शॉपिंग में शामिल रहते हैं वो बाद में कुछ न कुछ खरीद लेते हैं। हम ग्राहकों से यह यह नहीं कह सकते हैं कि अगर आप हमारे स्टोर के सामानों को बस देख रहे हैं तो यहां से चले जाएं।”

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories