राष्ट्रीय15 ग्राम अवैध स्मैक,01 अवैध तमंचा, 02 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर...

15 ग्राम अवैध स्मैक,01 अवैध तमंचा, 02 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर व चोरी की 01 अदद मोटरसाइकिल के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार

[object Promise]

रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

अमेठी।पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक दयाराम सरोज के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना मनोज कुमार यादव के नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों की धर पकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, प्र0नि0 अंगद सिंह थाना मुसाफिरखाना के निकट नेतृत्व में शुक्रवार को उ0नि0 गिरिजेश प्रताप नारायण मिश्रा थाना मुसाफिरखाना मय हमराह द्वारा मुखबिर की सूचना पर एक मोटरसाइकिल पर सवार 02 अभियुक्त 1.रामशंकर द्विवेदी पुत्र देवकी नन्दन द्विवेदी नि0 पूरे धराधरी दूबे मजरे लोरिकपुर थाना जामो व 2.प्रदीप कुमार द्विवेदी पुत्र रामकेशव द्विवेदी नि0 पूरे धराधरी दूबे मजरे लोरिकपुर थाना जामो को समय करीब 04:25 बजे भोर में गौरीगंज रोड ग्राम नगेसरगंज नहर के पास से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त रामशंकर के कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा ,02 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर तथा अभियुक्त प्रदीप कुमार द्विवेदी के कब्जे से 15 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुआ । मोटरसाइकिल पैशन प्रो संख्या यूपी 44 एके 8446 के कागज मांगने पर दिखा न सके । पूछताछ में अभियुक्त रामशंकर द्विवेदी ने बताया कि दिनांक 12.09.2020 को तहसील मुसाफिरखाना से मैंने चोरी किया था । थाना मुसाफिरखाना पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

गिरफ्तारी का स्थान– गौरीगंज रोड ग्राम नगेसरगंज नहर के पास से दिनांक– 25.09.2020 समय– 04:25 बजे भोर में ।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता

  1. रामशेकर द्विवेदी पुत्र देवकी नन्दन द्विवेदी नि0 पूरे धराधरी दूबे मजरे लोरिकपुर थाना जामो जनपद अमेठी ।
  2. प्रदीप कुमार द्विवेदी पुत्र रामकेशव द्विवेदी नि0 पूरे धराधरी दूबे मजरे लोरिकपुर थाना जामो जनपद अमेठी ।
    बरामदगीः
  3. 01 अदद अवैध तमंचा ,02 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर ।
  4. 15 ग्राम अवैध स्मैक ।
  5. चोरी की एक अदद मोटरसाइकिल पैशन प्रो संख्या यूपी 44 एके 8446 ।
    पुलिस द्वारा की गई कार्यवाहीः
  6. मु0अ0सं0 348/2020 धारा 379,411 भादवि थाना मुसाफिरखाना जनपद अमेठी ।
  7. मु0अ0सं0 351/2020 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना मुसाफिरखाना जनपद अमेठी ।
  8. मु0अ0सं0 352/2020 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट थाना मुसाफिरखाना जनपद अमेठी ।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

  1. उ0नि0 गिरिजेश प्रताप नारायण मिश्रा थाना मुसाफिरखाना जनपद अमेठी ।
  2. उ0नि0 इंग्लेश तिवारी थाना मुसाफिरखाना जनपद अमेठी ।
  3. हे0का0 अजय कुमार सोनकर थाना मुसाफिरखाना जनपद अमेठी ।
  4. हे0का0 अशोक प्रताप सिंह थाना मुसाफिरखाना जनपद अमेठी ।
  5. का0 मो0 सरवर थाना मुसाफिरखाना जनपद अमेठी ।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories