[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » गोली मार कर हत्या की लखनऊ विवि के छात्र नेता….
राष्ट्रीय

गोली मार कर हत्या की लखनऊ विवि के छात्र नेता….

admin
Last updated: April 17, 2026 1:44 pm
admin
Share
SHARE

[object Promise]

लखीमपुर । उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में गुरुवार देर रात लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्र नेता अमन बाजपेई की गोली मार कर हत्या कर दी गई। इस मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। लखीमपुर खीरी के पुलिस अधीक्षक के पीआरओ ने बताया कि मामला गोला कस्बे का है। लक्ष्मीनगर मोहल्ला निवासी रामराखन बाजपेई अपने दो पुत्र विजय और अभय के साथ रहते हैं। जबकि रामराखन की दूसरी पत्नी से पुत्र कुलदीप बाजपेई कुछ दूरी पर अलग मकान में अपने परिवार के साथ रहता है।

इन दिनों कोरोना के चलते विजय का बेटा लखनऊ विश्वविद्यालय में छात्र नेता अमन बाजपेई के लखनऊ स्थित घर आया हुआ था। रात में खाना खाने के बाद घर से बाहर टहलने के लिए निकला था। लगभग सौ कदम की दूरी पर घर के बाहर सौतेले चाचा से पैतृक संपत्ति को लेकर कहा सुनी हो गयी थी। जिसके बाद अमन की गोली मार कर हत्या कर दी गयी। आनन फानन में परिजन अमन को अस्पताल लेकर भागे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर लिया गया है।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आरोपी को हिरासत में ले लिया है। मृतक के बाबा रामराखन बाजपेई गन्ना समिति में कई बार संचालक और केन ग्रोवर्स नेहरू डिग्री कॉलेज में प्रबंधक रह चुके हैं।

मृतक के पिता विजय बाजपेई केन ग्रोवर्स नेहरू डिग्री कॉलेज में छात्र संघ के अध्यक्ष रह चुके हैं। मृतक अमन बाजपेई अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का पूर्व नगर सयोजक और लखनऊ विश्वविद्यालय में एलएलबी कर रहा था।

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article कुशीनगर में यूथ कांग्रेसियों ने बेरोजगार दिवस के रूप में चाय का स्टाल लगा पडरौना में राहगीरों को चाय पिलाया
Next Article इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जारी की बेवसाइट सस्ता न्याय देने के लिए

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?